सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष बनी सरजंत कौर व अनिता रानी

बाबैन। सर्व खाप महिला महापंचायत महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने शनिवार को गांव कंदौली से सरजंत कौर व गांव जंडोला से अनिता रानी को महापंचायत का अध्यक्ष चुना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:45 AM (IST)
सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष बनी सरजंत कौर व अनिता रानी
सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष बनी सरजंत कौर व अनिता रानी

संवाद सूत्र, बाबैन : सर्व खाप महिला महापंचायत महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने शनिवार को गांव कंदौली से सरजंत कौर व गांव जंडोला से अनिता रानी को महापंचायत का अध्यक्ष चुना।

डा. संतोष दहिया ने बताया कि सर्व खाप महिला महापंचायत के साथ लगातार महिलाएं जुड़ी रही हैं। आज महिलाओं का समय है। महिलाओं को बढ़-चढ़कर देश और समाज के लिए काम करना चाहिए। क्योंकि अगर महिला सशक्त होगी तो वह अपने परिवार को भी सशक्त करेगी। जिससे देश और समाज भी सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि गांव के छोटे-मोटे काम के लिए उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं हैं। इस मौके पर जसविद्र कौर, विजय भारती, रणजीत कौर, राजेंद्र कौर, गुरविदर कौर, बबीता रानी, सुखवंत कौर, अमृतपाल कौर, अंग्रेजों, पूनम देवी, ज्योति, सुनीता व कविता मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी