संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों और छुआ-छूत को किया समाप्त : संदीप

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जंयती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जिला स्तरीय समारोह गुरु रविदास धर्मशाला में मनाया गया। मुख्यातिथि खेल मंत्री संदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष सुधा रहे। उन्होंने गुरु रविदास के मंदिर में माथा टेका और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:48 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:48 AM (IST)
संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों और छुआ-छूत को किया समाप्त : संदीप
संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों और छुआ-छूत को किया समाप्त : संदीप

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जंयती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जिला स्तरीय समारोह गुरु रविदास धर्मशाला में मनाया गया। मुख्यातिथि खेल मंत्री संदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष सुधा रहे। उन्होंने गुरु रविदास के मंदिर में माथा टेका और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने सात और विधायक सुभाष सुधा ने पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से आनलाइन प्रणाली से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दी और एक अप्रैल से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना-1 को लागू करने की घोषणा की।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास को ईश्वर ने धर्म बचाने के लिए धरा पर उतारा था। उस समय सामाजिक और धार्मिक स्वरूप बेहद दुखद था। व्यक्ति ही व्यक्ति का दुश्मन बना हुआ था। हर कोई रंग, जाति, धर्म और सामाजिक मान्यताओं का भेदभाव में फंसा हुआ था। संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज में अस्पृश्यता के खिलाफ भी लड़े।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के समय में कुछ जाति के लोगों की उपेक्षा की जाती थी। उन्होंने आगे आकर उनको अधिकार दिलवाया। उन्होंने लोगों को वैश्विक भाईचारा और सहिष्णुता का ज्ञान दिया। उनके अध्यापन से प्रभावित होकर चितौड़ साम्राज्य के राजा और रानी उनके अनुयायी बने।

जिला परिषद के सीईओ अश्विनी मलिक ने खेल मंत्री संदीप सिंह और नगराधीश निशा यादव ने विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिह्न भेंट किया और संस्था की तरफ से मेहमानों को सिरोपा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, पूर्व विधायक जोगीराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान रणपत, पूर्व प्रधान फकीर चंद, सेवानिवृत आइएएस डा. आरबी लांग्यान, भलेराम, जरनैल सिंह रंगा, ताराचंद नरवाल, ओमप्रकाश, केडीबी के सदस्य कृष्णचंद रंगा, धर्मबीर लांग्यान, जिलेसिंह, अक्षय नंदा, गुरजिद्र बैंस, जिला कल्याण अधिकारी कमल कुमार धीमान, हरियाणा पिछडा वर्ग के प्रधान रामकुमार रंबा, टीआर बिबयान व सतपाल वजिला कल्याण अधिकारी कमल कुमार धीमान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी