संत समाज भारतीय संस्कृति की धरोहर : बेदी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य एवं वाल्मीकि धाम उज्जैन के संचालक योगी उमेश नाथ का शाहाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के निवास स्थान पर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM (IST)
संत समाज भारतीय संस्कृति की धरोहर : बेदी
संत समाज भारतीय संस्कृति की धरोहर : बेदी

फोटो संख्या : 17 संवाद सहयोगी, शाहाबाद : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य एवं वाल्मीकि धाम उज्जैन के संचालक योगी उमेश नाथ का शाहाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के निवास स्थान पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति व सभ्यता की धरोहर हैं।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही संत भारतीय समाज की मुख्य धारा में रहे हैं। योगी उमेश नाथ ने कहा कि आज भी वाल्मीकि समाज को अंतिम पंक्ति का माना जाता है। वास्तव में यह समाज देश का प्रथम पंक्ति का नागरिक है। इस समाज ने देश को आजाद करवाने में अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी जैसी महान हस्तियों ने जहां वाल्मीकि समाज के लोगों को अपना निजी एवं राजनीतिक सलाहकार बनाया वहीं जाहरवीर कहलाने वाले गोगा जी महाराज ने 1300 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज से ही अपनी फौज का सिपाहसलार बनाया। राम मंदिर पर बात करते हुए योगी उमेश नाथ ने कहा कि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि पर बन रहे श्री राम मंदिर की परिधि में वाल्मीकि मंदिर का भी निर्माण होना वाल्मीकि समाज के लिए गौरव की बात है।

शाहाबाद आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अनुसंधान परिषद के मुख्य संरक्षक कृष्ण बेदी एवं निदेशक राघव संजीव घारू ने परिषद की ओर से प्रकाशित वाल्मीकि प्रशस्ति काव्यम योगी उमेश नाथ को भेंट की। इस अवसर पर एडवोकेट गौरव बेदी, मुलख राज गुंबर, राजेश गुप्ता, जितेंद्र धुराला, सुखविद्र गुमटी व रवि दामली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी