संदीप टिवाना सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी शाहाबाद एडवोकेट संदीप टिवाना सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के प्रधान बन गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:24 PM (IST)
संदीप टिवाना सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के प्रधान
संदीप टिवाना सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : एडवोकेट संदीप टिवाना सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के प्रधान बन गए हैं। इनके साथ उप प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष का चयन भी सर्वसम्मति से कर लिया गया है। आरओ लखविद्र सिंह व एआरओ रकबीर सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 26 अक्टूबर को नॉमिनेशन किए गए थे और 27 अक्टूबर को स्क्रूटनी व नॉमिनेशन उठाने का दिन रहा। इसमें प्रधान पद के लिए संदीप टिवाना का नाम रहा। जिस पर सर्वसम्मति से उन्हें प्रधान चुना गया है। इसी तरह अधिवक्ता एचपीएस गरचा को उपप्रधान, नीतिश शर्मा को महासचिव और निशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है। अब संयुक्त सचिव के लिए संजीव मिश्रा व सुशील शर्मा मैदान में हैं। इसका चुनाव छह नवंबर को होगा। इस अवसर पर लखविद्र सिंह, अरुण चौधरी, गौतम बठला, मोहन लाल, रंवित शर्मा, राकेश श्योराण, गुरप्रीत बाछल, दलजीत ढींढसा, संदीप सोढ़ी, रघुवीर सिंह व सुखबीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी