बर्खास्त पीटीआइ का 22वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

लघु सचिवालय में बर्खास्त पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 22वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को उर्वशी सरोज बाला बलजिद्र सिंह व किरण कुमार पीटीआइ का भूख हड़ताल में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बैठे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:11 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 08:11 AM (IST)
बर्खास्त पीटीआइ का 22वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
बर्खास्त पीटीआइ का 22वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लघु सचिवालय में बर्खास्त पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 22वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को उर्वशी, सरोज बाला, बलजिद्र सिंह व किरण कुमार पीटीआइ का भूख हड़ताल में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बैठे।

सोमवार को क्रमिक अनशन में एनआइटी कर्मचारी संघ के प्रधान शिव राज चहल ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध किया और 1983 पीटीआइ के प्रति सहानुभूति प्रकट की। समिति प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में पीटीआइ ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके अतिरिक्त सर्व कर्मचारी संघ, वाल्मीकि अंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, पुरानी पेंशन बहाली संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने समर्थन दिया। इस अवसर पर रमन शर्मा, अवतार सिंह, संजीव गुप्ता, राजेश, कमला, रोहतास, मनोज, सुरेंद्र, प्रवीण व हरप्रताप सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी