गीता मैराथन में आज दौडेंगे धावक, सुबह साढ़े छह बजे पुरुषोतमपुरा बाग से होगी शुरू

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता मैराथन आज सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसमें पुरुषों की 10 और महिलाओं की पांच किलोमीटर की होगी। मैराथन के लिए 12सौ लोगों ने आवेदन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM (IST)
गीता मैराथन में आज दौडेंगे धावक, सुबह साढ़े छह बजे पुरुषोतमपुरा बाग से होगी शुरू
गीता मैराथन में आज दौडेंगे धावक, सुबह साढ़े छह बजे पुरुषोतमपुरा बाग से होगी शुरू

-1200 महिला और पुरुषों ने कराया आनलाइन आवेदन

-10 किमी. की पुरुषों और 05 किमी. की महिलाओं की होगी मैराथन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता मैराथन आज सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसमें पुरुषों की 10 और महिलाओं की पांच किलोमीटर की होगी। मैराथन के लिए 12सौ लोगों ने आवेदन किया है। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग से खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा और डीसी मुकुल कुमार मैराथन को रवाना करेंगे। खेल विभाग महिलाओं व पुरुषों के रूट तय किए लिए हैं।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में मैराथन का आयोजन 28 नवंबर को होगा। इसको लेकर खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैराथन में पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। यह ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होगी।

पुरुष वर्ग के लिए यह रहेगा रूट

यहां से प्रतिभागी ब्रह्मसरोवर के दक्षिण द्वार से निकलकर बीआर इंटरनेशनल चौक, ब्रह्मानंद चौक, सुंदरपुर फ्लाईओवर, शहीदी उद्यम सिंह चौक, डीसी व एसपी निवास, द्रोणाचार्य स्टेडियम के सामने से होते हुए नया बस स्टैंड पिपली रोड पर पहुंचेंगे। यहां से प्रतिभागी मोहन नगर पुल से होते हुए पुराने बस स्टैंड, छठी पातशाही गुरुद्वारा, पैनोरमा, अर्जुन चौक व केडीबी कार्यालय के सामने से होते हुए ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार से होकर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचेंगे।

महिला वर्ग की दौड़ पांच किलोमीटर की होगी। यह दौड़ भी पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होकर ब्रह्मसरोवर के दक्षिण द्वार से अनाज मंडी चौक होते हुए सभी प्रतिभागी डीएन कालेज के आगे से निकलकर रेलवे रोड पर पहुंचेंगी। इसके बाद सभी महिला प्रतिभागी छठी पातशाही गुरुद्वारा, पैनोरमा, अर्जुन चौक, केडीबी कार्यालय के सामने से होते हुए ब्रह्मसरोवर के मुख्य द्वार से पुरुषोत्तमपुरा बाग तक पहुंचेंगी।

ये रहेगा इनाम

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग मैराथन कराएगा। इसके लिए करीब आठ लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। मैराथन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसको यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग में पहले 10 स्थानों पर आने वाले धावकों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। गीता मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 31-31 हजार रुपये, द्वितीय को 21-21 हजार व तृतीय को 11-11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उसके बाद दोनों वर्गों में दस-दस स्थान तक आने वाले व्यक्ति को 2100-2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी