बाजार से कार्यालयों में रहे नियम, कोरोना का बढ़ा संक्रमण

कोरोना सर्दियों के आखिरी दिनों में कुछ कमजोर हो गया था। दिन में पॉजिटिव केस दो या चार ही मिल पाते थे। ऐसे में हर किसी को कोरोना खत्म होता नजर आ रहा था। लोग इसके साथ लापरवाह होते चले गए। आधी फरवरी के बाद लोगों की लापरवाही कोरोना के बम का धमाका करने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 06:08 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 06:08 AM (IST)
बाजार से कार्यालयों में रहे नियम, कोरोना का बढ़ा संक्रमण
बाजार से कार्यालयों में रहे नियम, कोरोना का बढ़ा संक्रमण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना सर्दियों के आखिरी दिनों में कुछ कमजोर हो गया था। दिन में पॉजिटिव केस दो या चार ही मिल पाते थे। ऐसे में हर किसी को कोरोना खत्म होता नजर आ रहा था। लोग इसके साथ लापरवाह होते चले गए। आधी फरवरी के बाद लोगों की लापरवाही कोरोना के बम का धमाका करने लगी। अब हर रोज 50 से 80 के बीच कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। गत चार दिन में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हो चुकी है। पॉजिटिव केसों का आंकड़ा भी 10 हजार को छूने को तैयार है।

दैनिक जागरण ने वीरवार को बाजार व एनएनजेपी सिविल अस्पताल में लापरवाही की तस्वीर देखी। इसी लापरवाही के चलते धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर रोज का कोरोना का बम फूट रहा। इस समय कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा कुल सैंपलों पर चार फीसद है। इधर डेथ रेट भी 1.4 फीसद है। स्वास्थ्य विभाग ने तमाम यत्न करने के साथ अब सैंपलिग भी बढ़ानी पड़ी है। ये दो तस्वीर लापरवाही कर रही साफ

फोटो-16

शहर के मुख्य बाजार की तस्वीर लोगों की लापरवाही को साफ दर्शा रही है। खरीदार और दुकानदार कोई भी मास्क नहीं पहने हुए। लोगों को कोरोना के फैलने को कोई डर नहीं है।दुकानों व शोरूम से भी सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी के नियम गायब से हो गए हैं। यही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती जा रही है।

फोटो-17

एलएनजेपी सिविल अस्पताल में प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ लोग मास्क तो अपना रहे हैं, लेकिन यहां शारीरिक दूरी के नियम लगातार टूट रहे हैं। लोग किसी को भी नहीं अपनाने को तैयार। अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर परिसर में कई जगह नियम टूटते नजर आ रहे हैं। स्कूलों से लें सीख

स्कूल खुलने के बाद कोरोना के केस एक साथ बढ़ गए थे। हर चौथा कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी मिलने लगा। स्वास्थ्य विभाग मैदान में उतरा और शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर गाइडलाइन लागू कराई। स्कूलों में कोरोना पॉजिटिव आने के आंकड़े में 10 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि स्कूलों में हर रोज 10 से 15 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। विभाग इनको भी नियंत्रित करने का दावा कर रहा है। फोटो-14

एसडीएम खुद उतरे ई-दिशा केंद्र पर तीन के किए चालान

एसडीएम अखिल पिलानी वीरवार को चालान बुक लेकर खुद मैदान में उतर गए। उन्होंने ई-दिशा केंद्र पर तीन लोगों के मास्क के चालान किए। तीनों को 500-500 रुपये का चालान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों फेस मास्क का प्रयोग करना होगा। इसके बिना सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है। कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर जाते समय सुरक्षित रहना जरूरी है। लोगों को मास्क के साथ दूसरी गाइडलाइन की पालना जरूरी है। लोग अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें।

- डा. सुखबीर सिंह, सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र

chat bot
आपका साथी