रोटरी क्लब ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शाहाबाद मारकंडा रोटरी क्लब स्टेट बैंक आफ इंडिया व इनरव्हील क्लब ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संभालखी में पौधारोपण किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:51 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:51 AM (IST)
रोटरी क्लब ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रोटरी क्लब ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : रोटरी क्लब, स्टेट बैंक आफ इंडिया व इनरव्हील क्लब ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संभालखी में पौधारोपण किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के चीफ मैनेजर अनुराग वर्मा बतौर मुख्यातिथि रहे और उन्होंने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होकर काम करना होगा। रोटरी क्लब के प्रधान आरके गर्ग ने कहा कि समाज और वातावरण को प्रदूषण रहित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर सुरेश गोगिया, प्रीतपाल सिंह ढिल्लो, विरेंद्र ठकराल, इन्नरव्हील की प्रधान चरणजीत पाल कौर, पूनम कक्कड़, रेणू वधवा, हरविद्र सिंह, सुभाष, विकास त्यागी व सतीश कुमार मौजूद रहे।

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी : श्योकंद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : डीएवी पब्लिक स्कूल लुखी में पौधारोपण किया गया। मुख्यातिथि आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद रही।

स्कूल प्रिसिपल गजेंद्र शर्मा व मुख्यातिथि उर्मिल श्योकंद ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की महत्व के विषय में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। मुख्यातिथि उर्मिल श्योकंद ने कहा कि यदि हमें बढ़ते हुए तापमान को कम करना है तो हमें पेड़-पौधे लगाने होंगे। उन्होंने बच्चों को रोड सेफ्टी के नियमों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग पर जोर दिया। इस अलावा आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने गांव मांडी के गुरुद्वारे परिसर में भी पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए जागरू किया। इस मौके पर आरटीए सह-सचिव सुनील कुमार, एमवीआइ महाबीर, सुभाष चंद, हेमंत, राजेश, मनोज वर्मा, मधु शर्मा, अनुबाला व नरेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी