कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोस्ट्रम-2020 का ऑनलाइन समारोह आयोजित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोस्ट्रम-2020 वार्षिक समारोह किया गया। मुख्यातिथि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा रहे। प्रतियोगिता में एमएससी बाटनी अंतिम वर्ष की तान्या ने प्रथम पुस्कार एमएससी मैथ प्रिवियस की डिपल ने द्वितीय और एमएससी कैमेस्ट्री की रश्मि ने तृतीय स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 06:28 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 06:28 AM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोस्ट्रम-2020 का ऑनलाइन समारोह आयोजित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोस्ट्रम-2020 का ऑनलाइन समारोह आयोजित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोस्ट्रम-2020 वार्षिक समारोह किया गया। मुख्यातिथि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा रहे। प्रतियोगिता में एमएससी बाटनी अंतिम वर्ष की तान्या ने प्रथम पुस्कार, एमएससी मैथ प्रिवियस की डिपल ने द्वितीय और एमएससी कैमेस्ट्री की रश्मि ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्हें क्रमश: 7600, 6000 व 4850 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं एमए संस्कृत अंतिम वर्ष के धीरज को प्रथम, एमए दर्शनशास्त्र अंतिम वर्ष के राहुल को द्वितीय और एमएड तृतीय की महक व कपिल को तीसरा विशिष्ट पुरस्कार दिया गया।

कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि स्वरोजगार और स्वावलंबन की नीतियों पर चलकर आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवा अपना योगदान दें। पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों व नीति क्रियान्वयन में सकारात्मक एवं सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक राशि और प्रमाण पत्र वितरित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि रोस्ट्रम अपने 15 वर्षों की यात्रा में 57 हजार 888 विद्यार्थियों की सहभागिता से विद्यार्थियों का पसंदीदा कार्यक्रम बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से पिछले वर्ष 656 वक्ताओं ने इस कार्यक्रम के मंच का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार रखे। रोस्ट्रम कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. नीरा वर्मा ने इस वर्ष की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सह संयोजक डा. हरदीप लाल जोशी, प्रो. अनुरेखा शर्मा, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. महेंद्रचांद, डा. तरुणा ढल, डा. रंजना व डा. अशोक कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी