सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नया बस अड्डे पर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 02:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 02:00 AM (IST)
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नया बस अड्डे पर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूखहड़ताल पर बैठे हरियाणा रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यूनियन की जायज मांगों को मानने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हरियाणा रोडवेज यूनियन संबंधित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सूरजभान ने कहा कि सरकार ने कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत कर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक सरकार ने मांगे मानना तो दूर की बात कर्मचारियों पर दमनकारी नीतियां चलाकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मुख्य मांगों में एस्मा के तहत कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेना, किलोमीटर स्कीम के तहत 720 प्राइवेट बसें चलाने के फैसले को रद्द करने, यूनियन के साथ सरकार द्वारा 13 अप्रैल 2017 व 13 मई 2017 को किए गए समझौते को लागू किया जाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगें न मानकर उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर कर रही है। यूनियन के महासचिव जयकुमार ने कहा कि सरकार की वायदाखिलाफी से कर्मचारियों में रोष है। सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर तुरंत कर्मचारियों की मांगें माननी चाहिए। इस मौके पर उप प्रधान रामपाल सैनी, कोषाध्यक्ष जस¨वद्र ¨सह, सह सचिव बलजीत ¨सह, आडिटर लक्ष्मण दास, प्रेम चंद, राजेश, महेंद्र ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी