रिया बत्रा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पाई सफलता

कुरुक्षेत्र अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया बत्रा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लेवल एक में सफलता हासिल की है। रिया बत्रा ने इस परीक्षा में 64 वां स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने रिया को बधाई दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:04 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:04 AM (IST)
रिया बत्रा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पाई सफलता
रिया बत्रा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पाई सफलता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया बत्रा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लेवल एक में सफलता हासिल की है। रिया बत्रा ने इस परीक्षा में 64 वां स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने रिया को बधाई दी है। स्कूल प्राचार्या रीटा गोयल ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेश भर के स्कूलों से 200 विद्यार्थियों को पहला लेवल पार किया है। इन्हीं में से रिया ने 64 वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी के समय में भी रिया ने साबित कर दिया कि परिश्रम और लगन के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की एक छात्रवृत्ति योजना है। इसके माध्यम से उच्च बौद्धिक और शैक्षिक योग्यता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। उन्होंने बताया कि रिया की विज्ञान और गणित में काफी रूचि है इसीलिए उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विज्ञान और गणित विषय में अनेक ओलंपियाड जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

एनटीएसई की परीक्षा में छाए गुरुकुल के छात्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र गुरुकुल के विद्यार्थियों ने एनसीईआरटी की राज्य स्तर पर आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में तीन विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विद्यार्थियों व गुरुकुल स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि गुरुकुल के अनुभव प्रकाश सिंह, आयुष आर्य व ऋषि बंसल ने एनटीएसई की लेवल-1 परीक्षा को पास किया है। तीनों होनहारों ने गुरुकुल ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। नियमित और कठिन परिश्रम करने वाले बच्चे हमेशा जीवन में आगे बढ़ते हैं। गुरुकुल शिक्षा पद्धति हमें आलस्य को छोड़कर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती है। निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि हर वर्ष एनसीईआरटी एनटीएसई की परीक्षा दो भागों में आयोजित करता है। जिसमें सैकड़ों बच्चे शामिल होते हैं। लेवल-1 में राज्य स्तर पर परीक्षा होती है। इस बार दिसंबर 2020 में यह परीक्षा हुई। पूरे प्रदेश में लगभग 200 और जिला कुरुक्षेत्र से केवल छह छात्र परीक्षा में सफल हुए। इनमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के तीन प्रतिभाशाली छात्र शामिल हैं। इस मौके पर सह प्राचार्य शमशेर सिंह, जितेंद्र अहलावत, प्रकाश जोशी, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी