महर्षि दयानंद सेवा सदन में ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव समारोह 10 को

नए बस स्टैंड के पास महर्षि दयानंद सेवा सदन स्थित आर्य समाज में ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव समारोह को लेकर एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता आर्य समाज प्रधान अविनाश गोयल व संचालन महर्षि दयानंद सेवा सदन के प्रधान हीराराम आर्य ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:27 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:27 AM (IST)
महर्षि दयानंद सेवा सदन में ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव समारोह 10 को
महर्षि दयानंद सेवा सदन में ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव समारोह 10 को

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नए बस स्टैंड के पास महर्षि दयानंद सेवा सदन स्थित आर्य समाज में ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव समारोह को लेकर एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता आर्य समाज प्रधान अविनाश गोयल व संचालन महर्षि दयानंद सेवा सदन के प्रधान हीराराम आर्य ने किया।

आर्य समाज के मंत्री डा. राजेंद्र विद्यालंकार ने बताया कि महर्षि दयानंद सेवा सदन स्थित आर्य समाज के परिसर में बुधवार 10 मार्च से रविवार 14 मार्च तक ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वामी विदेह योगी, डा. रामचंद्र, संदीप आर्य, नारायण आर्य, अमित शास्त्री व पंडित मोहन लाल आर्य सहित अनेक संतों, विद्धानों और भजनोपदेशकों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को सुबह आठ बजे यज्ञ से समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 10 बजे तक भजन व प्रवचन होंगे और सायं चार बजे से छह बजे तक यज्ञ, भजन व प्रवचन होंगे। यह कार्यक्रम इसी प्रकार 13 मार्च तक चलेगा। 14 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक भजन व प्रवचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आने वाले सभी आंगुतकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करना अनिवार्य रहेगा।

chat bot
आपका साथी