88 लाख क्विंटल धान खरीदा, आवक कम

लाडवा थान पुलिस ने धान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के बिहार के जिला सहरसा निवासी मनोज मंडल से धान का एक कट्टा बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:24 PM (IST)
88 लाख क्विंटल धान खरीदा, आवक कम
88 लाख क्विंटल धान खरीदा, आवक कम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला भर की अनाज मंडियों से अभी तक 88 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है। पिछले दो तीन दिनों से अनाज मंडियों में आवक कम होने पर उठान को तेज कर दिया है। उठान में तेजी से अब अनाज मंडियों के बाहर पड़ी सड़कों से धान हटने लगा है। पिछले 20 दिनों से अनाज मंडियों में हर रोज आठ से 10 लाख क्विंटल धान पहुंच रहा था, अब आवक घटकर दो से तीन लाख क्विटल पर आ गई है। एजेंसियों ने 1.13 लाख किसानों से धान की फसल खरीदी है।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। जिला कुरुक्षेत्र के अजराना कलां मंडी में 4726 क्विंटल, बाबैन मंडी में 54,499 क्विंटल, भौर सैयदां में 2711 क्विंटल, चढुनी जाटान में 2599 क्विंटल, गुमथला गढु में 23893 क्विंटल और इस्माईलाबाद से1,02,962 क्विंटल की खरीद की गई है। इसी तरह झांसा में 26,494 क्विंटल, कुरुक्षेत्र मंडी में 1,72,662 क्विंटल, लाडवा मंडी में 1,13,255 क्विंटल, लुखी मंडी में 526 क्विंटल, मलिकपुर मंडी में 3681 क्विंटल, नलवी मंडी में 4631 क्विंटल व पिपली मंडी में 56,477 क्विंटल की खरीद हुई है। पिहोवा मंडी में 1,54,900 क्विंटल और शाहबाद मंडी से भी 1,26,305 क्विंटल की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 73 लाख छह हजार क्विंटल धान की खरीद का काम भी पूरा कर लिया गया है।

धान चोरी का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा थान पुलिस ने धान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के बिहार के जिला सहरसा निवासी मनोज मंडल से धान का एक कट्टा बरामद हुआ है। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि लाडवा की विस्तार अनाज मंडी के आढ़ती पवन कुमार ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह के समय लेबर धान भराई कर रही थी। उन्होंने देखा कि जो माल उन्होंने रात के समय भरा था उसमें से धान का एक कट्टा गायब था। उन्होंने आस पास देखा तो एक व्यक्ति कुछ ही दूरी पर धान के कट्टा को अपनी पल्ली में डाल रहा था। उन्होंने उसको काबू कर लिया । जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। लाडवा थाना पुलिस के मुख्य सिपाही विजय कुमार व सहायक उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह की टीम ने मौका पर पहुंच कर आरोपित को काबू किया। आरोपित ने अपना नाम बिहार के जिला सहरसा निवासी मनोज मंडल बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से धान का एक कट्टा बरामद हुआ।

chat bot
आपका साथी