बर्खास्त पीटीआइ ने किया सांसद का घेराव

बर्खास्त पीटीआइ ने शनिवार को सांसद नायब सिंह सैनी का सर्किट हाउस में घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इसमें कुरुक्षेत्र के अलावा कैथल और यमुनानगर के बर्खास्त पीटीआइ भी शामिल रहे। सांसद ने उनको पूर्ण रूप से बहाली का आस्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:35 AM (IST)
बर्खास्त पीटीआइ ने किया सांसद का घेराव
बर्खास्त पीटीआइ ने किया सांसद का घेराव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बर्खास्त पीटीआइ ने शनिवार को सांसद नायब सिंह सैनी का सर्किट हाउस में घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इसमें कुरुक्षेत्र के अलावा कैथल और यमुनानगर के बर्खास्त पीटीआइ भी शामिल रहे। सांसद ने उनको पूर्ण रूप से बहाली का आस्वासन दिया।

1983 पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन शनिवार को 27वें दिन भी जारी रहा। सर्वप्रथम चार साथियों नरेंद्र शर्मा, हरपाल सिंह, ममता और निर्मला को भूख हड़ताल पर बैठाया। प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र के अलावा कैथल और यमुनानगर के 2010 पीटीआइ ओर जिले के लगभग 1200 सदस्यों व अन्य संगठन मिलकर सड़क पर उतरे। वे सर्किट हाउस में पहुंचे।

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति कुरुक्षेत्र के प्रधान रणधीर सिंह सैनी, कैथल के प्रधान रामेशवर सिंह और यमुनानगर के प्रधान यशवंत राणा ने बताया कि आज धरने पर समर्थन देने के लिए पुरानी पेंशन बहाली समिति के प्रधान नरेश फूले ने सरकार कि कर्मचारी विरोधी नीति का पुरजोर विरोध किया। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, वाल्मीकि आंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ,राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ व अन्य संगठनों ने मिलकर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से प्रभावी तरीके से दलील नहीं दी। ऐसे में उनका केस कमजोर होता चला गया। अब 1983 पीटीआइ को बर्खास्त कर दिया गया है। वे लंबे समय से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनने कोई नहीं आया। इससे पीटीआइ में रोष व्याप्त है। इस मौके पर रमन शर्मा, अनिल मोर, लाभ सिंह राजेश, कर्मवीर राणा कमला, मनोज, प्रवीण, अंजू वेदी, पिकी देवी, जसप्रीत, नीलम व जयभगवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी