जिलाध्यक्ष का पिहोवा में हुआ था विरोध, गढ़ी में लगाया पहरा

पिहोवा में भाजपा की बैठक के विरोध को देखते हुए गांव गढ़ी रोड़ान में ग्रामीणों ने गांव के रास्तों पर पहरा लगा दिया। किसानों ने साफ कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को गांव में घुसने नहीं देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:52 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:52 AM (IST)
जिलाध्यक्ष का पिहोवा में हुआ था विरोध, गढ़ी में लगाया पहरा
जिलाध्यक्ष का पिहोवा में हुआ था विरोध, गढ़ी में लगाया पहरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिहोवा में भाजपा की बैठक के विरोध को देखते हुए गांव गढ़ी रोड़ान में ग्रामीणों ने गांव के रास्तों पर पहरा लगा दिया। किसानों ने साफ कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को गांव में घुसने नहीं देंगे। हालांकि भाजपा के पिहोवा मंडल की बैठक को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गढ़ी रोड़ान में हुई पिहोवा मंडल की बैठक में पहुंचे भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रचार के गुर सिखाए। जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं बनाई हैं और इन्हें लागू किया है। इन योजनाओं को फायदा सीधे जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को यही योजनाएं आमजन तक पहुंचानी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका फायदा उठा सकें। मंडल महामंत्री सतपाल गढी रोड़ान ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की भलाई के फैसले ले रही है प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह व उसके भाई विक्रमजीत सिंह हलके के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। हलके के लोगों की जरूरत के समय खेल मंत्री हर कार्यकर्ता और जरूरतमंद के साथ खड़े होते हैं। उनकी यही पहल विपक्षियों को अखर रही है। बैठक में जिला महामंत्री सुशील राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविद्र सांगवान, डा. शकुंतला शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, उपाध्यक्ष विक्की वर्मा, सुखदेव कमोदा, आदित्य बहल मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

गांव के रास्ते पर पहरा दे रहे किसान हरिसिंह, नाथ सिंह, भाग सिंह, धर्म चंद, लीला राम, बदन सिंह व नरेश ने कहा कि कई जगहों पर भाजपा की बैठक का विरोध किया जा रहा है। वह अपने गांव में किसी भी असामाजिक और शरारती तत्व को घुसने नहीं देंगे। इस मौके पर रंगी राम, पाल राम, रमेश कुमार, अमीचंद, बलबीर व मनोज कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी