प्रो. एसके चहल ने संभाला इतिहास संकाय के विभागाध्यक्ष का कार्यभार

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रोफेसर डा. एसके चहल ने सोमवार को विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। वे गत 26 वर्षों से शिक्षक कार्य कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:23 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:23 AM (IST)
प्रो. एसके चहल ने संभाला इतिहास संकाय के विभागाध्यक्ष का कार्यभार
प्रो. एसके चहल ने संभाला इतिहास संकाय के विभागाध्यक्ष का कार्यभार

फोटो-15 --- जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रोफेसर डा. एसके चहल ने सोमवार को विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। वे गत 26 वर्षों से शिक्षक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ का आभार जताया है और इमानदारी के साथ काम करने का भरोसा दिया है।

प्रो. एसके चहल ने कहा कि इतिहास विषय का अपना अलग महत्व है। इसमें बहुत कुछ निहित है। युवा वर्ग इतिहास में रुचि दिखा रहे हैं। इसमें देश ही नहीं दूसरे देशों के युवा भी आगे आ रहे हैं।

कई पुस्तक व शोधपत्र प्रस्तुत किए

प्रो. एसके चहल मूलरूप से रोहतक के हैं। उनकी दलित अध्ययन के क्षेत्र में विशेष रूचि रही है और इस क्षेत्र में उन्होंने कई पुस्तक व शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। इसके साथ सैकड़ों छात्रों का शोध निर्देशन भी किया है। प्रो. चहल इतिहास विभाग में स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पीठ की अध्यक्षता भी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में गत दो वर्षो तक वरिष्ठ फेलो के तौर पर अपना शोधकार्य (प्रोजेक्ट) पूरा किया है। यह प्रतिष्ठित फेलोशिप उन्हें 19वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले (1827-1890) पर अपना रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 2019 में प्रदान की गई थी। उनका मोनोग्राफ जल्दी ही संस्थान प्रकाशित करेगा।

आनलाइन शिक्षा पर दिया जाएगा जोर

प्रो. एसके चहल ने बताया कि कोरोना के चलते लाकडाउन है। ऐसे में विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान बंद हैं। वे शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए आनलाइन व अन्य डिजिटल माध्यमों से नियमित एवं गुणवत्ता आधारित शिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इसे आगे भी जारी रखेंगे।

chat bot
आपका साथी