प्रो. एमएम गोयल बने स्टारेक्स यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपति

कुरुक्षेत्र नीडोनामिक्स स्कूल आफ थाट के संस्थापक प्रो. एमएम गोयल का स्टारेक्स यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपति बनने पर शहर के लोगों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:26 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:26 AM (IST)
प्रो. एमएम गोयल बने स्टारेक्स यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपति
प्रो. एमएम गोयल बने स्टारेक्स यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नीडोनामिक्स स्कूल आफ थाट के संस्थापक प्रो. एमएम गोयल का स्टारेक्स यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपति बनने पर शहर के लोगों ने स्वागत किया। वे वीसी बनने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र आए थे। वे सेक्टर-13 स्थित निवास पर लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने कुलाधिपति मोहिदर सिंह और शहरवासियों का आभार जताया।

समाजसेवी विनोद गर्ग, विपिन गोयल व सतीश मित्तल ने सोमवार को प्रो. एमएम गोयल का स्वागत किया। उन्होंने उनके शिक्षा व समाज के क्षेत्र में कार्यों की सराहना की। प्रो. एमएम गोयल ने बताया कि वे छठे राज्य वित्त आयोग के सदस्य भी हैं और जगन्नाथ विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति, राजीव गांधी राष्ट्रीय विकास संस्थान (आरजीएनआइवायडी-राष्ट्रीय महत्व की संस्था) के निदेशक के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (बिहार राज्य विश्वविद्यालय), आरा के प्रति कुलपति रह चुके हैं और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) में कालेजों के डीन और समाज विज्ञान संकाय के डीन रहे हैं। अर्थशास्त्र और पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष भी रहे हैं।

शाहाबाद के स्कूलों में मनाया गया योग दिवस

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के विभिन्न स्कूलों में योग दिवस मनाया। विशेष रूप से सतलुज स्कूल व डीएवी शताब्दी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सतलुज स्कूल में आनलाइन यह दिवस मनाया गया और बच्चों ने घर बैठकर आनलाइन सुबह सात से आठ बजे तक योगासन किए। प्राचार्य डा. आरएस घुम्मन ने बताया कि योग दिवस में 450 विद्यार्थी, 150 अभिभावकों व 50 अध्यापकों ने भाग लिया। डीएवी शताब्दी स्कूल के प्राचार्य कंवल गाबा ने बताया कि स्कूल में शारीरिक दूरी के साथ बच्चों को योग कराया गया और इसके लाभ बताए गए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, मनिद्र सिंह घुम्मन, ज्योति खुराना, सुरजीत कौर, पूजा दुआ, सोनिया, सीमा कपूर मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी