प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल के एकात्म मानवाद को किया चरितार्थ : घनश्याम

कुरुक्षेत्र। यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:50 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल के एकात्म मानवाद को किया चरितार्थ : घनश्याम
प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल के एकात्म मानवाद को किया चरितार्थ : घनश्याम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं। उनकी राह पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण पर योजनाओं को केंद्रित किया है। दीन दयाल उपाध्याय का सपना हर सिर को छत तथा हर पेट को भोजन था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी नीति का संकल्प लेकर योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने ये बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पंचायत भवन में आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले सेक्टर-13 स्थित कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विधायक ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचित और शोषित वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे ही साकार रूप देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रवाद की नीव रखने व देश में राजनीतिक अराजकता खत्म करने के लिए जनसंघ का जन्म हुआ था।

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वे द्वि-राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। भाजपा सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का आभार जताया। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकुतला शर्मा, जिला महामंत्री रविद्र सांगवान, सुशील राणा, वेबिनार के संयोजक हैप्पी विर्क, कार्यक्रम के संयोजक विनीत बजाज, जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, साहिल सुधा, जिला परिषद उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, जिला सचिव अमित रोहिला, रोशन बेदी, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, रजनीश सैनी, महामंत्री नरेंद्र जांगड़ा, अनूप सिगला, विवेक रावत, जगतार वर्मा, राजेश सैनी, सूर्य प्रताप वर्मा, हिमांशु शर्मा, रेणु खुग्गर व अनू माल्यान सहित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी