चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती, परिदा भी नहीं मार सकेगा पर

आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस आज है। जिला स्तरीय समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में मनाया जाएगा। इसमें डीसी मुकुल कुमार मुख्यातिथि होंगे। आजादी के पर्व को हंसी और खुशी के साथ मनाने के लिए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के एक दिन पहले ही प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM (IST)
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती, परिदा भी नहीं मार सकेगा पर
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती, परिदा भी नहीं मार सकेगा पर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस आज है। जिला स्तरीय समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में मनाया जाएगा। इसमें डीसी मुकुल कुमार मुख्यातिथि होंगे। आजादी के पर्व को हंसी और खुशी के साथ मनाने के लिए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के एक दिन पहले ही प्रबंध पूरे कर लिए हैं। जिले की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। प्रत्येक चौक पर आने-जाने वाले वाहनों की विशेष चेकिग अभियान चलाया।

एसपी हिमांशु गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही पुलिस कर्मचारियों को समारोह स्थल पर ड्यूटी संभालने के आदेश दिए। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए। समारोह स्थल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खेल मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थल के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात किया गया। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा थ्री टायर की होगी। इस दौरान ड्रोन से भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी।

होटलों और धर्मशालाओं में चेकिग अभियान

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि एसपी हिमांशु गर्ग की ओर से सीआइए-वन व टू, एंटी नारकोटिक सैल, स्पेशल डिटेक्टिव सैल और थाना प्रभारियों को दिए आदेश पर होटलों व धर्मशालाओं में विशेष चेकिग अभियान चलाया। सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, ढाबों पर चेकिग की गई। आगंतुक व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा लेने तथा उनके फोटो, पहचान-पत्र का रिकार्ड रखने के बारे निर्देश दिए। पंजाब के साथ लगती सीमा पर बढ़ती सुरक्षा जिला पुलिस ने पंजाब के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पंजाब सीमा पर कुरुक्षेत्र जिले के गांव ट्यूकर में नाकाबंदी कर प्रत्येक वाहन को चेकिग के बाद गुजरा गया। वहीं इस्माईलाबाद थाना पुलिस ने पंजाब की ओर से आने वाले लिक रोड पर गश्त बढ़ाई है। ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई एसपी हिमांशु गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी संभालने के आदेश दिए। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं, वे अपनी ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर सभी सचेत रहें, किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को ना छुए, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिग अभियान

धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी विनीत गौतम व जीआरपी प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले व रेलगाड़ियों में सवार होने वाले यात्रियों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही रेलगाड़ियों में भी चेकिग अभियान चला।

कुवि के खेल प्रांगण में मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। डीसी मुकुल कुमार ध्वजारोहण करेंगे। एडीसी वीना हुड्डा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर और शहीदी स्थल का भी मुआयना किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से क्विक रिस्पांस टीमों को नियुक्त किया गया है। समारोह में सभी अधिकारी, कर्मचारी समय पर पहुंचे। एडीसी ने कहा कि कार्यक्रम में उपायुक्त मुकुल कुमार कोरोना योद्धाओं और उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

chat bot
आपका साथी