लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 198 के चालान काटे, दो पर आपदा प्रबंधन का केस

कुरुक्षेत्र कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर लागू लॉकडाउन में लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर निकल रहे लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। एक दिन में बिना मास्क के 198 चालान किए और दो के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:03 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:03 AM (IST)
लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 198 के चालान काटे, दो पर आपदा प्रबंधन का केस
लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 198 के चालान काटे, दो पर आपदा प्रबंधन का केस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर लागू लॉकडाउन में लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर निकल रहे लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। एक दिन में बिना मास्क के 198 चालान किए और दो के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने लॉकडाउन के तीसरे दिन बुधवार को जिला भर में 13 नाके लगाकर नियम तोड़ने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। इन नाकों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई। इसके लिए शिफ्टों में अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिस ने सड़क पर दोपहिया व गाड़ियों में आने वाले लोगों से पूछताछ की। सड़कों पर बिना मास्क पहने घूमने वाले 198 लोगों के चालान किए। इसके अलावा दो लोगों को बेवजह घूमते पकड़ा। उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने तीन मई से सात दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इसमें बाजार बंद करने के साथ-साथ लोगों के बिना किसी ठोस कारण के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगी है, लेकिन कई जगहों पर लोग इन नियमों की अनदेखी कर रहे थे। लोग बहाने बनाकर घरों से बाहर निकल रहे थे। ऐसे में लगातार कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ था।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। कुछ लोग इन सबके बीच भी घरों से बेवजह निकलकर सुरक्षा चक्र को तोड़ रहे हैं। इनके चलते कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है। पुलिस ने मुख्य मार्गो पर नाकाबंदी कर दी है। यहां तैनात कर्मचारियों को बेवजह सड़कों पर निकलने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। लोगों से एक बार फिर नियमों की पालना करने की अपील की जाती है। इसके बाद भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी