रोटी बैंक ने वितरित की आवश्यक सामग्री

कुरुक्षेत्र हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की ओर से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को कोरोना को पराजित करने के लिए जागरूक किया और आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:51 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:51 AM (IST)
रोटी बैंक ने वितरित की आवश्यक सामग्री
रोटी बैंक ने वितरित की आवश्यक सामग्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की ओर से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को कोरोना को पराजित करने के लिए जागरूक किया और आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

रोटी बैंक के प्रधान सेवक एवं उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रोटी बैंक की ओर से प्रतिदिन ऐसे लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है और साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उन्हें हाथ धोने के लिए साबुन, दांत स्वच्छता के लिए ब्रश, पेस्ट और देह की पुष्टि के लिए शरबत की एक-एक बोतल दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह से प्रत्येक दिन ईंट-भट्ठे, झुग्गी-झोपड़ी और अन्य स्थानों पर जाकर कोरोना पर विजय पाने के साथ साथ स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ये सामग्री वितरित की जा रही है। इस दौरान ईंट भट्टे पर पौधे भी रोपित किये गए। इस मौके पर रोटी बैंक के वरिष्ठ उप-प्रधान कर्मचंद, उप-प्रधान भारतेंदू हरीश, कोषाध्यक्ष डा. अरुण धीमान, रजनीकांत सैनी, नवनीत पांचाल व सीता मौजूद रहे।

गठबंधन सरकार ने हर वर्ग को दी बड़ी सौगात : जोगध्यान

संवाद सूत्र, बाबैन : जजपा के लाडवा हलका प्रधान जोगध्यान ने कहा कि मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 600 दिन पूरे होने पर प्रदेश की हर वर्ग का ध्यान रखकर जनता को बड़ी सौगात दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। हलका प्रधान जोगध्यान बाबैन में जजपा नेता संजय संघौर के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा परिवार पहचान पत्र के मुखियाओं को राज्य सरकार पांच हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। इस मौके पर जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रकाश सैनी, संजय सघौर, अमन बड़तौली व मनीष घिसरपड़ी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी