जरूरतमंदों को घर-घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रही पुलिस पीसीआर

कुरुक्षेत्र कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी विभाग मिल कर आमजन के जीवन को बचाने में लगे हैं। पुलिस की पीसीआर जरूरतमंद लोगों तक घर घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रही है। जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी वि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:38 AM (IST)
जरूरतमंदों को घर-घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रही पुलिस पीसीआर
जरूरतमंदों को घर-घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रही पुलिस पीसीआर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी विभाग मिल कर आमजन के जीवन को बचाने में लगे हैं। पुलिस की पीसीआर जरूरतमंद लोगों तक घर घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रही है। इससे पहले जिला पुलिस ने आमजन के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की थी, जिसमें पुलिस की चार इनोवा गाड़ियों को एबुलेंस के तौर पर प्रयोग किया गया है। अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से घर-घर ऑक्सीजन का सिलेंडर पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। प्रशासन की ओर से जहां भी आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए निर्देश मिलते हैं तो पुलिस पीसीआर से सिलेंडर मरीजों के घर पहुंचाती है।

डीएसपी यातायात नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड महामारी में एक तरफ जहां पुलिस सड़कों पर दिन रात डयूटी करके लॉकडाउन के नियमों की पालना करवाने में लगी है, वहीं जरूरत के इस समय में पुलिस की पीसीआर जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन के सिलेंडर पहुंचा रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों तक घर-घर ऑक्सीजन के सिलेंडर पहुंचाने के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। जिस पर जरूरतमंद व्यक्ति अपना पूरा ब्यौरा देकर सिलेंडर घर पर मंगवा सकता है। ऑक्सीजन की इस होम डिलीवरी से कोरोना मरीजों को जीवन दान मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आक्सीजन सिलेंडर मरीजों के घर पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। सड़कों पर गश्त कर रही पुलिस पीसीआर अब मरीजों के घर सिलेंडर भी पहुंचा रही है, ताकि आमजन सड़कों पर न आए। पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ यह कार्य कर रही है। एसपी हिमांशु गर्ग के निर्देश पर पुलिस पीसीआर पर तैनात कर्मचारी इस काम को कर रहे हैं। उन्हें सख्त निर्देश दिए हैं कि सूचना मिलते ही वे मरीजों तक आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाएं। पुलिस की ओर से इस काम के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ पुलिस विभाग के पास 12 इनोवा गाड़ियां और तैयार खड़ी हैं जरूरत पड़ने पर या जिला प्रशासन की ओर से मांगे जाने पर उनका भी प्रयोग किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी