रात्रि तलाशी अभियान में पुलिस ने जांचे 1607 वाहन

कुरुक्षेत्र पुलिस ने शुक्रवार को रात्रि तलाशी अभियान चला कर 1607 वाहनों की जांच की। इस दौरान छह वाहन चालकों के पास कागजात न होने पर उनके चालान किए। वहीं पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते पांच लोगों को काबू किया उनके कब्जे से 64 बोतल शराब बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:43 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:43 AM (IST)
रात्रि तलाशी अभियान में पुलिस ने जांचे 1607 वाहन
रात्रि तलाशी अभियान में पुलिस ने जांचे 1607 वाहन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने शुक्रवार को रात्रि तलाशी अभियान चला कर 1607 वाहनों की जांच की। इस दौरान छह वाहन चालकों के पास कागजात न होने पर उनके चालान किए। वहीं पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते पांच लोगों को काबू किया, उनके कब्जे से 64 बोतल शराब बरामद की। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जिला पुलिस शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक 33 जगहों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस ने गीता द्वार पीपली से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक, नया बस अडडा, लक्की स्वीट हाउस, अंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, देवी लाल चौक, पिहोवा चौक पिहोवा, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद सहित कुल 33 नाके लगाए व 311 पुलिस कर्मियों को नाकों पर तैनात किया करीब 126 अधिकारियों को चेकिग ड्यूटी पर लगाया गया था। जांच के दौरान 419 टू-व्हीलर, 500 फोर व्हीलर, 369 हल्के वाहन व 319 भारी वाहनों की जांच की। छह वाहन चालकों के पास पूरे कागजात न होने पर उनके चालान किए। पांच चालान बिना मास्क के किए गए। इसके अलावा पुलिस ने नाकाबंदी के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर जगह-जगह छापेमारी की। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 64 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में चार आरोपितों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11500 रुपये बरामद किए। इसके अतिरिक्त 133 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया और 91 ऐसे व्यक्तियों को चेक किया जो अन्य राज्यों से आए थे। जिनके निवास स्थानों की तस्दीक करने के लिए संबंधित थानों में पत्राचार के लिए उनके पर्चे अजनबी काटे गए। सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर नाकों पर ड्यूटी को चेक किया।

chat bot
आपका साथी