कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में रविवार को कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के सभाग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 06:40 AM (IST)
कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा
कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में रविवार को कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के सभागार में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस काव्य गोष्ठी में गायत्री कौशल की ओर से लिखित सुधियों के जुगनू काव्य संग्रह का भी विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि कला परिषद चंडीगढ़ के निदेशक अनिल कौशिक पहुंचेंगे, जबकि मंच का संचालन तारिक उस्मानी करेंगे।

गायत्री कौशल ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में बताया कि कुरुक्षेत्र में पहली बार एक साथ कई बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं। इस काव्य गोष्ठी में डॉ. रमा सिंह, डॉ. दिनेश दधीचि, उर्मिल माधव, रश्मि शर्मा, निर्मल आर्य, मुस्सविर फिरोजपुरी, कविता शर्मा, अशोक अग्रवाल, वर्षा गोर्चिया, नदीम अहमद कविश व अन्य नामचीन कवि पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सीआर मोदगिल, चंद्र मोहन सिगला, उर्मिला माधव, रत्न चंद सरदाना बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र इस तरह की बड़ी काव्य गोष्ठी करवाने के लिए पिछले कई माह से प्रयास में जुटी थी। उन्होंने कहा कि कई माह के प्रयास के बाद अब एक साथ इतने कवियों का समय मिल पाया है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सुधियों के जुगनू काव्य संग्रह का विमोचन भी किया जाएगा। इस काव्य संग्रह में प्रेम, भक्ति और समर्पण की 55 कविताओं को शामिल किया गया है। इस मौके पर उनके साथ डॉ. ममता सूद, सुमिता शर्मा और कविता रोहिला मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी