पीएनबी ने धूमधाम से मनाया 127वां स्थापना दिवस

पंजाब नेशनल बैंक ने मंडल कार्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में 127वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें बैंक के स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ प्रतिष्ठित ग्राहक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के संस्थापक लाला लाजपतराय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:38 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:38 AM (IST)
पीएनबी ने धूमधाम से मनाया 127वां स्थापना दिवस
पीएनबी ने धूमधाम से मनाया 127वां स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पंजाब नेशनल बैंक ने मंडल कार्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में 127वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें बैंक के स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ प्रतिष्ठित ग्राहक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के संस्थापक लाला लाजपतराय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

पीएनबी मंडल प्रमुख गुरविद्र पाल सिंह ने बैंक का गौरवमयी इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को हुई थी। बैंक ने अपनी स्थापना के 127 गौरवमय वर्ष पूरे कर लिए हैं। बैंक के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन स्वाधीनता सेनानियों ने अंग्रेजी साम्राज्य से लड़ते हुए आर्थिक स्वतंत्रता को घोषित करते हुए देश के पहले स्वदेशी बैंक की स्थापना की थी। जिसकी पूंजी देश के लोगों की ओर से एकत्रित की गई थी। इसके साथ-साथ मंडल के अंतर्गत जिलों के मुख्यालयों में भी स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर मार्केडेय मंदिर शाहबाद के परिसर में एक वाटर कूलर, मेजर नितिन बाली विद्यालय में छात्रों के प्रयोग के लिए एक प्रोजेक्टर भेंट किया और आरसेटी के परिसर में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए गए।

chat bot
आपका साथी