क्रिकेट अकेडमी में तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी : सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पूजा माडर्न पब्लिक स्कूल के संचालकों ने क्रिकेट अकेडमी खोलकर कुरुक्षेत्र के लिए एक सराहनीय कार्य किया है। इस क्रिकेट अकेडमी में अच्छे प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:50 AM (IST)
क्रिकेट अकेडमी में तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी : सुधा
क्रिकेट अकेडमी में तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पूजा माडर्न पब्लिक स्कूल के संचालकों ने क्रिकेट अकेडमी खोलकर कुरुक्षेत्र के लिए एक सराहनीय कार्य किया है। इस क्रिकेट अकेडमी में अच्छे प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र खेल के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अब क्रिकेट के खेल में भी कुरुक्षेत्र एक नया मुकाम हासिल करेगा।

वे पिपली में स्थित पूजा मार्डन पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह गूंज-2019 में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, चेयरमैन विकासदीप संधू, डॉ. बलकार ¨सह, पुष्पा संधू, सोनिया संधू, शशि कुमार, मनीषा लालर ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन विकासदीस संधू ने विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद राधे श्याम वधवा, साई प्रशिक्षक गुर¨वद्र ¨सह, डॉ. विनोद सैनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी