मिलेनियम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

संवाद सहयोगी कुरुक्षेत्र मिलेनियम स्कूल के खिलाड़ी स्कूली खेलों में छाए रहे। जिलास्तरीय बास्क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM (IST)
मिलेनियम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम
मिलेनियम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

संवाद सहयोगी, कुरुक्षेत्र : मिलेनियम स्कूल के खिलाड़ी स्कूली खेलों में छाए रहे। जिलास्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 की श्रेणी में छात्र आदित्य देव सैनी, पीयूष, दिव्यम अरोड़ा ने उत्तम खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपरोक्त सभी खिलाड़ी पानीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं बास्केट बाल प्रतियोगिता में अंडर-17 कन्या वर्ग की प्रतियोगिता में आरुषि सहारन, वंशिका, नव्या व वृष्टि ने सफलता हासिल की। इसके अलावा शंतरज, शूटिग, स्केटिग, लान टेनिस व बैडमिटन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। प्रिसिपल डा. अजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट स्थान हासिल कर रहे हैं। इससे अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं।

मंहगाई पर भाषण प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लोहार माजरा स्थित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग ने महंगाई पर भाषण प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें बीकाम द्वितीय वर्ष की नंदनी प्रथम, सिमरन द्वितीय और प्रथम वर्ष गुंजन तृतीय स्थान पर रही।

महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि आज हम सभी महंगाई की समस्या से जूझ रहे हैं। छात्राओं ने इस ज्वलंत विषय पर अपने मनोभावों को प्रकट किया जो अत्यंत सराहनीय है। संयोजिका अमरजीत कौर को इस कार्यक्रम के लिए सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है।

chat bot
आपका साथी