ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने की कवायद, जगाधरी व यमुनानगर में लगेंगे प्लांट

ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने जगाधरी व यमुनानगर में स्थापित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:01 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:01 AM (IST)
ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने की कवायद, जगाधरी व यमुनानगर में लगेंगे प्लांट
ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने की कवायद, जगाधरी व यमुनानगर में लगेंगे प्लांट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने जगाधरी व यमुनानगर में प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर शुक्रवार को एनएचएआइ की टीम ने अस्पताल का दौरा किया। टीम ने दौरा कर जगह की उपलब्धता निर्धारित की है। दोनों जगहों पर 100 किलो ऑक्सीजन के प्लांट लगेंगे। जिससे अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

जिले में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, चार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत है। अभी साढ़े तीन मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल रही है। शेष आपूर्ति सिलेंडरों से पूरी की जा रही है। मरीज बढ़ने के साथ ही खपत भी बढ़ रही है। अब हर रोज अस्पतालों में भी ऑक्सीजन खत्म होने की बात सामने आ रही है। अभी जिदल अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। इसी तरह से स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हुई। सिविल अस्पताल यमुनानगर में भी ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। ऑक्सीजन खत्म होने पर डाक्टर तीमारदारों को इंतजाम करने के लिए बोल देते हैं। जिससे वह ऑक्सीजन के लिए इधर उधर भागते रहते हैं।

चार वेंटीलेटर शुरू करने की तैयारी

ईएसआइ कोविड अस्पताल में एक ही वेंटीलेटर चल रहा था, क्योंकि एक ही विशेषज्ञ विभाग के पास उपलब्ध है। जिस वजह से परेशानी आ रही थी। मरीजों को दिक्कत न हो। इसके लिए अब ईएसआइ अस्पताल से चार वेंटीलेटर सिविल अस्पताल में शिफ्ट किए गए हैं। इसके लिए पांच चिकित्सकों को तैयार किया गया है। इससे वेंटीलेटर की समस्या नहीं रहेगी। निजी अस्पतालों में भी वेंटीलेटरों की व्यवस्था है।

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों ने दौरा भी कर लिया है। जल्द से जल्द यह प्लांट चालू किए जाएंगे। इसके अलावा रेमडेसिविर व वेंटीलेटर की भी व्यवस्था कर ली गई है। हर रोज 40 रेमडेसिविर जरूरत के हिसाब से मरीजों के लिए दिए जा रहे हैं। प्रदेश में 60 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होंगे : कंवरपाल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

केंद्र सरकार की मदद से हरियाणा में 60 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे ताकि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े। शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हरियाणा सरकार ने विदेश से 10 खाली ऑक्सीजन आपूर्ति टैंकर भी मंगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन के साथ-साथ भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में निरंतर लोगों से संपर्क करके आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित लोगों को निश्शुल्क अस्पताल परिवहन सेवा शुरू करवाने के लिए पुलिस द्वारा प्रदेश में 440 गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति की निगरानी के लिए दो आइएएस अधिकारियों को विशेष तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति से प्रभावी ढ़ंग से निपटने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं वर्चुअल बैठकों के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। इसके अलावा प्रशासन द्वारा अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों का ऑडिट किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी