बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी : श्योकंद

कुरुक्षेत्र डीएवी पब्लिक स्कूल लुखी में पौधारोपण किया गया। मुख्यातिथि आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:42 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:42 AM (IST)
बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी : श्योकंद
बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी : श्योकंद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : डीएवी पब्लिक स्कूल लुखी में पौधारोपण किया गया। मुख्यातिथि आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद रही।

स्कूल प्रिसिपल गजेंद्र शर्मा व मुख्यातिथि उर्मिल श्योकंद ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की महत्व के विषय में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। मुख्यातिथि उर्मिल श्योकंद ने कहा कि यदि हमें बढ़ते हुए तापमान को कम करना है तो हमें पेड़-पौधे लगाने होंगे। उन्होंने बच्चों को रोड सेफ्टी के नियमों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग पर जोर दिया। इस अलावा आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने गांव मांडी के गुरुद्वारे परिसर में भी पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए जागरू किया। इस मौके पर आरटीए सह-सचिव सुनील कुमार, एमवीआइ महाबीर, सुभाष चंद, हेमंत, राजेश, मनोज वर्मा, मधु शर्मा, अनुबाला व नरेश मौजूद रहे।

पुलिस उपस्थिति दिवस मनायाए 11 नाके लगाए

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने बुधवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। इसको लेकर जिले में 11 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए।

उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुभाष चंद्र ने बताया कि एसपी हिमांशु गर्ग के मार्ग निर्देश में करीब 48 पैदल पेट्रोलिग पार्टियां गश्त पर लगाई गई। करीब 250 पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाकर आम जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति दर्ज करवाई।

इसका मकसद आम जनता को पुलिस के सहयोग का अहसास कराया। सुबह से सायं 3 बजे तक करीब 250 पुलिस के अधिकारी पैदल गश्त तथा नाकाबंदी पर जनता के बीच में मौजूद रहे। मोहन नगर चौक, पुराना बस अडडा, देवी लाल चौक, पिपली चौक, सेक्टर 2/3 कट, इंद्री चौक लाडवा, बराड़ा रोड शाहाबाद, कुम्हार माजरा, ट्यूकर, अधौया व बस अड्डा पिहोवा आदि पर विशेष नाके लगाए गए। पुलिस अधीक्षक सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज, 25 चीता राइडर, पीसीआर व स्कूटी आम लोगों के बीच उपस्थित रहे। पुलिस को अपने कार्य को निभाने के लिए आम लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी