फीनिक्स क्लब ने किया पौधारोपण कार्यक्रम, विधायक ने की सराहना

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब ने सेक्टर-7-10 मध्यमार्ग फीनिक्स रोड पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:40 AM (IST)
फीनिक्स क्लब ने किया पौधारोपण कार्यक्रम, विधायक ने की सराहना
फीनिक्स क्लब ने किया पौधारोपण कार्यक्रम, विधायक ने की सराहना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब ने सेक्टर-7-10 मध्यमार्ग फीनिक्स रोड पर सोमवार को पौधारोपण किया। विधायक सुभाष सुधा ने पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि शहर के सुंदरीकरण में सरकार के साथ-साथ शहरवासियों व सामाजिक संस्थाओं का भी योगदान है। प्रशासन ने फीनिक्स क्लब को शहर के प्रमुख स्थानों पर फीनिक्स चौक व फीनिक्स रोड को सुंदरीकरण के लिए दिया है। इसी के मद्देनजर फीनिक्स चौक का जहां सुंदरीकरण किया गया, वहीं फीनिक्स रोड पर पाम व चंपा के पौधे लगाकर इस दिशा में सकारात्मक पहल की गई है। यहां करीब 100 पौधे लगाए गए। उन्होंने शहरवासियों से पौधारोपण में बढ़ चढ़कर आगे आने की अपील की। इस मौके पर फीनिक्स क्लब के सचिव रविनंदन आहुजा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मेहता, अरुण गुप्ता, अश्वनी अरोड़ा, दीपक चिब, दिनेश अनेजा, धीरज गुलाटी, दिवेन भाटिया, डा. जेपी केसरी, जश्न अरोड़ा, गुरसेवक सिंह, कीर्ति खोसला, मनोज परूथी, नरेश सिगला, राजेश छाबड़ा, संदीप मरवाहा, विजेश अहलावादी, विकास कक्कड़, विनीत अग्रवाल, विशाल मदान, विवेक कक्कड़ और डा नीरज झांब मौजूद रहे।

सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने जीवन में पहली बार किया योगासन

जासं, कुरुक्षेत्र : भारत आजिविका मिशन के सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सर्किट हाउस में योग किया। डीसी मुकुल कुमार ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की सराहना की।

सोमवार को पिक बस में सवार होकर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं सर्किट हाउस में पहुंची। यहां महिलाओं का स्वागत किया गया और महिलाओं ने आनलाइन प्रणाली से दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश सुना। अंडर ट्रेनी आइएएस अधिकारी जया शारदा ने महिलाओं को कोरोना के संक्रमण से बचाव, गाइडलाइस की पालना करने और रोग प्रतिरोधक क्षमत बढ़ाने के लिए आयुष किट का प्रयोग करनी की जानकारी दी। पतंजलि योग समिति से अर्चना और कुलवंत सिंह ने महिलाओं को प्रोटोकाल योग करवाया। डीसी मुकुल कुमार ने सर्किट हाउस के योग शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में योग अपनाने की बहुत जरूरत है।

chat bot
आपका साथी