इनेलो के प्रति प्रदेश वासियों का बढ़ने लगा विश्वास : जगदीप दुगारी

संवाद सहयोगी लाडवा इनेलो नेता जगदीप दुगारी ने कहा कि इनेलो पार्टी का संगठन दिन-प्रतिदिन मज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:44 AM (IST)
इनेलो के प्रति प्रदेश वासियों का बढ़ने लगा विश्वास : जगदीप दुगारी
इनेलो के प्रति प्रदेश वासियों का बढ़ने लगा विश्वास : जगदीप दुगारी

संवाद सहयोगी, लाडवा : इनेलो नेता जगदीप दुगारी ने कहा कि इनेलो पार्टी का संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा। जगाधरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भोपाल भाटी जैसे नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर इनेलो में शामिल होने से न केवल पार्टी का संगठन मजबूत होगा, बल्कि इससे साफ जाहिर है कि इनेलो के प्रति प्रदेश वासियों में विश्वास बढ़ने लगा है।

इनेलो नेता जगदीप दुगारी ने मंगलवार को नैब सिंह के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कई और बड़े चेहरे भी अन्य दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो सकते हैं। लाडवा हलका से भी बहुत से लोग इनेलो में शामिल होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। किसान केसरी एवं इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने किसानों, मजदूरों, आढ़तियों के लिए अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर किसान आंदोलन में उनका समर्थन कर रहे है। पूरा परिवार किसान आंदोलन में बैठे किसानों व मजदूरों की सेवा व सहायता करने में लगा हुआ है। अभय सिंह चौटाला के पुत्र अर्जुन सिंह चौटाला की पत्नी दिल्ली बोर्डर पर अस्पताल बनाकर पूरी टीम को साथ लेकर किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। इस मौके पर करनैल सिंह बकाली, प्रमोद शर्मा, निर्मल सिंह बपदी व आकाश गर्ग मौजूद रहे।

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जारी किया टोल फ्री मोबाइल नंबर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंटोल ब्यूरो ने नशा रोकने के लिए टोल फ्री मोबाइल 9050891508 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति नशा बेचने या सप्लाई करने की सूचना दे सकता है। इसके साथ नशा छोड़ने वाला व्यक्ति भी संपर्क कर सकता है।

यह जानकारी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार को विशेष रूप से आयोजित जागरूकता अभियान में कही। यह प्रयास संस्था का जिले में 49 जागरूकता अभियान रहा। डा. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा नाश करता है। लोगों को इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए। कुछ लोग नशे की दलदल में फंसकर अपना सबकुछ बर्बाद कर चुके हैं। ऐसे में कुछ लोग नशा छोड़ना भी चाहते हैं, लेकिन उनको सही जगह नहीं मिल पा रही है। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देश से प्रत्येक नागरिक को नशे से दूर रहकर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रयास संस्था के उप प्रधान भारतेंदु हरीश, उपप्रधान कर्मचंद, कोषाध्यक्ष डा. अरुण धीमान, राजकुमारी पंवार व सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी