कर्मकांडी ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी विस्तार कर पंडित महावीर को बनाया उपप्रधान

कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के प्रधान ललित शर्मा ने सभा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंडित महावीर प्रसाद को उपप्रधान नियुक्त किया है। गीता मंदिर में सभा के महासचिव पंडित राजकिशोर शुक्ला की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:01 AM (IST)
कर्मकांडी ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी विस्तार कर पंडित महावीर को बनाया उपप्रधान
कर्मकांडी ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी विस्तार कर पंडित महावीर को बनाया उपप्रधान

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के प्रधान ललित शर्मा ने सभा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंडित महावीर प्रसाद को उपप्रधान नियुक्त किया है। गीता मंदिर में सभा के महासचिव पंडित राजकिशोर शुक्ला की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई। इनमें सतीश शर्मा को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को सह कोषाध्यक्ष व पं. चेतनानंद को प्रकल्प प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रधान ललित शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण हर वर्ग को सही मार्ग दिखाता है। पितृ शांति सहित जन्म और मृत्यु के सभी कर्म ब्राह्मणों की ओर से विधिपूर्वक पूरे करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से सभी वर्गों का पूजनीय रहा है। इस अवसर पर पंडित रविद्र मधुर, भीष्म गोसाईं, नरेंद्र सूदन, संजय दीक्षित, पंडित श्याम सुंदर, लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री, भगवती प्रसाद गौड़ व चिराग शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी