विश्व अहिसा दिवस पर कुरुक्षेत्र से पदयात्रा शुरू

विश्व शांति दिवस पर विश्व अहिसा दिवस तक चलाई जाने वाली पदयात्रा कुरुक्षेत्र से आरंभ हुई। इस यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों के 25 युवा शामिल हैं जो गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से राजघाट नई दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:55 AM (IST)
विश्व अहिसा दिवस पर कुरुक्षेत्र से पदयात्रा शुरू
विश्व अहिसा दिवस पर कुरुक्षेत्र से पदयात्रा शुरू

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विश्व शांति दिवस पर विश्व अहिसा दिवस तक चलाई जाने वाली पदयात्रा कुरुक्षेत्र से आरंभ हुई। इस यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों के 25 युवा शामिल हैं, जो गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से राजघाट नई दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे।

गांधी स्मारक निधि पंजाब हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के सचिव आनंद शरण ने बताया कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा, एवं हिमाचल प्रदेश पट्टीकल्याणा द्वारा विभिन्न गांधीवादी संगठनों के साथ मिलकर 21 सितंबर विश्व शांति दिवस से दो अक्टूबर विश्व अहिसा दिवस तक की पदयात्रा का आयोजन गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से राजघाट नई दिल्ली तक का किया जाएगा। यह यात्रा आज सदाचार स्थल कुरुक्षेत्र से आरंभ हुई है। गांधी स्मारक निधि पट्टीकल्याणा के मंत्री आनंद कुमार, गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ओम प्रकाश राठी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। गुर्जर धर्मशाला के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह एडवोकेट ने पदयात्रा दल का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी से गुलजारीलाल नंदा संस्थान के अध्यक्ष आरके गौड़ ने भी पदयात्रियों को संबोधित किया। नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी राजकुमार गौड़, पूर्व पदाधिकारी सरदार केहर सिंह, मलिक के अतिरिक्त परमाल सिंह, ब्रज लाल गांधी भी मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने की हनुमान पूजा-अर्चना

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा-पिपली रोड पर मथाना चौकी स्थित अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को हनुमान भक्तों ने हनुमान की पूजा-अर्चना की और मंदिर संचालक स्वामी सत्यानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। हनुमान भक्तों ने हनुमान पर सिदूर युक्त तेल व लंगोट चढ़ाया तथा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंदिर में सुंदर कांड का पाठ व हवन हुआ। जिसके मुख्य यजमान परविद्र सिंह रहे। हवन व पाठ मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूर्वक कराया। जिसमें मुख्य यजमान सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में आए सभी भक्तों को स्वामी सत्यानंद महाराज ने प्रसाद देकर अपना आशीर्वाद दिया व हनुमान की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कमलजीत कौर, बलजीत सिंह व हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी