7.67 लाख एमटी धान की खरीद

मौसम साफ होते ही धान खरीद में तेजी आ गई है। अब तक जिले में करीब 7.67 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। कई मंडियों में फिर से धान का अंबार लगना शुरू हो गया है। इधर किसानों ने अगेती किस्म की कटाई के बाद आलू की बिजाई भी तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:32 PM (IST)
7.67 लाख एमटी धान की खरीद
7.67 लाख एमटी धान की खरीद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मौसम साफ होते ही धान खरीद में तेजी आ गई है। अब तक जिले में करीब 7.67 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। कई मंडियों में फिर से धान का अंबार लगना शुरू हो गया है। इधर किसानों ने अगेती किस्म की कटाई के बाद आलू की बिजाई भी तेज कर दी है।

जिले में रविवार और सोमवार को कई जगह तेज बारिश तो कई जगह बूंदाबांदी हुई थी। खेतों में पानी खड़ा होने के चलते कटाई कार्य बंद हो गया था। मंगलवार और बुधवार को सुबह ही धूप निकलने के बाद खेत सूख गए और किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी। गांव ककराली के किसान भीम सिंह और ईश्वर सिंह ने बताया कि धान की अगेती किस्म के बाद आलू की खेती करते हैं। पिछले दिनों बूंदाबांदी के चलते धान की कटाई बंद कर दी थी। अब बुधवार को कंबाइन के साथ धान की कटाई शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र सहित लाडवा, पिपली और लाडवा मंडी में धान की आवक तेज है।

खरीद के साथ उठान भी तेज

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में एजेंसियों ने अब तक 7.67 लाख क्विंटल धान की खरीद की है। इसमें से फूड एंड सप्लाई ने 5,86,032 क्विंटल, हैफेड ने 1812 क्विंटल और एफसीआइ ने 216 क्विंटल धान की खरीद की है। अब तक खरीदी गई धान में से मंडियों से 5,53,066 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है।

खास बात है कि 97,920 किसानों की धान की फसल खरीद कर ली है। मंडियों में अजराना कलां मंडी में 4689, बाबैन मंडी में 48,744 क्विंटल, भौर सैयदां में 2359 क्विंटल, चढुनी जाटान में 2257 क्विंटल, गुमथला गढु में 19,839 क्विंटल, इस्माईलाबाद में 90043 क्विंटल, झांसा में 21491 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 153403 क्विंटल, लाडवा मंडी में 96555 क्विंटल, लुखी मंडी में 415 क्विंटल, मलिकपुर मंडी में 2913 क्विंटल, नलवी मंडी में 4353 क्विंटल, पिपली मंडी में 48425 एमटी, पिहोवा मंडी में 130669 एमटी, शाहाबाद मंडी में 115982 क्विंटल, ठोल मंडी में 22268 क्विंटल और थाना में 3139 क्विंटल धान की खरीद कर ली है।

chat bot
आपका साथी