आरटीए की लोकेशन पर वाहन माफियाओं की नजर, मैसेज मिलते ही दौड़ाते हैं ओवरलोड वाहन

कुरुक्षेत्र ओवरलोड वाहन चालक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर मोटी कमाई के चक्कर में वाहनों को ओवरलोड चलाने वाले ट्रांसपोर्टर अधिकारियों की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। इसके लिए बाकायदा आरटीए कार्यालय के आसपास इन ट्रांसपोर्टर ने अपने गुर्गे तैनात कर रखे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:41 PM (IST)
आरटीए की लोकेशन पर वाहन माफियाओं की नजर, मैसेज मिलते ही दौड़ाते हैं ओवरलोड वाहन
आरटीए की लोकेशन पर वाहन माफियाओं की नजर, मैसेज मिलते ही दौड़ाते हैं ओवरलोड वाहन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ओवरलोड वाहन चालक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर मोटी कमाई के चक्कर में वाहनों को ओवरलोड चलाने वाले ट्रांसपोर्टर अधिकारियों की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। इसके लिए बाकायदा आरटीए कार्यालय के आसपास इन ट्रांसपोर्टर ने अपने गुर्गे तैनात कर रखे हैं। इन्हीं गुर्गों की ओर रास्ता साफ होने का मैसेज मिलते ही सड़कों पर लंबी कतारों में ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र में अक्सर शाम को सात से नौ बजे तक भारी वाहनों का रेला चलता है। लंबे समय से चल रहे इस खेल में अंदरखाते कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सीएम फ्लाइंग ने गुर्गो को किया था गिरफ्तार

सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने पिछले काफी समय से ट्रांसपोर्टरों से मिलकर मुनाफा कमाने की चाह में विभाग के वाहनों और अधिकारियों की रेकी करने के अलावा लाडवा एसडीएम के रीडर और सेवादार से मिलकर वाहनों को छुड़वाने के मामले का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में दो आरोपियों को वाहन सहित काबू करते हुए छह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सूचना पर की थी कार्रवाई

सीएम फ्लाइंग को टीम को सूचना मिली थी कि ज्योति नगर का रहने वाला अमरजीत, अजराना कला निवासी जसप्रीत ट्रांसपोर्टरों से आरटीए और अन्य विभाग के अधिकारियों सहित वाहनों की रेकी करने को लेकर काफी पैसा ले रहे है। ये दोनों जब भी विभाग के अधिकारी वाहन सहित निकलते हैं तो उसकी जानकारी ट्रांसपोर्टरों को देते हैं, ताकि विभाग के अधिकारी ट्रांसपोर्टरों की ओर से अवैध सामान से भरे ट्रकों को इधर-उधर कर सकें। इनका यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था।

इनके खिलाफ है मामला दर्ज

सदर थाना पुलिस ने सीएम फ्लाइंग के शिकायत के आधार पर ज्योति नगर निवासी अमरजीत सिंह, जसप्रीत उर्फ जस्सा, इंद्री निवासी डब्ल्यू, मोहित, एसडीएम लाडवा के रीडर मनजीत और सेवादार प्रवीण के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रखा है। मामले में अमरजीत, जसप्रीत और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया था।

वर्जन :

आरटीए की टीम रोजाना सड़कों पर जाकर ओवरलोडिग वाहनों पर शिकंजा कस रही है। उनके आने पहले जिले में प्रतिमाह लगभग 20 से 25 लाख रुपये का जुर्माना किया जाता था। लेकिन वे स्वयं टीमों को लीड करके अधिक से अधिक ओवरलोडिग वाहनों पर पकड़ रही है। पिछले माह आरटीए ने लगभग 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था। ट्रांसपोर्टर के गुर्गे अभी भी टीमों के पीछे रहते है। जिनकी सूचना मिलते ही वे पुलिस से करती है।

उर्मिल श्योकंद, आरटीए, कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी