आनलाइन व्याख्यान में रसायन विज्ञान के दिए टिप्स

लाडवा इंदिरा गांधी नेशनल कालेज में रसायन विज्ञान विभाग ने शनिवार को आनलाइन व्याख्यान कराया। मुख्य वक्ता एमएम विश्वविद्यालय सादौपुर अंबाला के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डा. मनोज कुमार रहे। व्याख्यान का विषय बायो इन आर्गेनिक केमिस्ट्री रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:54 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:54 AM (IST)
आनलाइन व्याख्यान में रसायन विज्ञान के दिए टिप्स
आनलाइन व्याख्यान में रसायन विज्ञान के दिए टिप्स

फोटो संख्या: 16

संवाद सहयोगी, लाडवा : इंदिरा गांधी नेशनल कालेज में रसायन विज्ञान विभाग ने शनिवार को आनलाइन व्याख्यान कराया। मुख्य वक्ता एमएम विश्वविद्यालय सादौपुर अंबाला के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डा. मनोज कुमार रहे। व्याख्यान का विषय बायो इन आर्गेनिक केमिस्ट्री रहा। कालेज के प्राचार्य डा. हरिप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में हुए आनलाइन व्याख्यान में मुख्यवक्ता प्रो. डा. मनोज कुमार ने बताया कि हमें हमारे जीवन को सही रूप से चलाने के लिए धातुओं की आवश्यकता होती है। जैसे शरीर के अंदर आक्सीजन के स्थानांतरण के लिए आयरन की आवश्यकता। पाचन के लिए एनजाइम की आवश्यकता एवं पौधों के भोजन बनाने के लिए मैग्नीशियम की आवश्यकता। उन्होंने इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों की जिज्ञासा शांत की। कालेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रविश चौहान ने मुख्यवक्ता का स्वागत एवं सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। विभाग के प्राध्यापक डा. अमित कुमार वशिष्ठ ने आनलाइन व्याख्यान को निर्देशित किया गया। बीएससी के सभी छात्र-छात्राओं ने इस व्याख्यान में भाग लिया और अपना ज्ञानवर्धन किया।

कुवि में कल से सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मुख्य सचिव हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 21 जून से 100 फीसद कर्मचारियों के साथ खुलेगा। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने निर्देशानुसार विवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।

कुवि लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विवि के सभी शिक्षक अपनी ड्यूटी, अध्यापन तथा परीक्षाओं आदि कार्यों को आनलाइन करेंगे। अध्यक्ष, निदेशक, प्रिसिपल उन्हें किसी भी शिक्षण, प्रशासनिक, कार्यालय के कार्य के लिए जब भी जरूरत होगी बुला सकते हैं। इसके साथ ही सभी शाखा प्रमुख, डीन, निदेशक,अध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी एवं अधिकारी पूरी क्षमता से स्टाफ के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि जहां तक संभव हो वीडियो कांफ्रेंसिग, आनलाइन मोड के माध्यम से ही मीटिग आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारी वैश्विक महामारी की रोकथाम संबंधी उपायों का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि विवि मार्केट की दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खोली जा सकती हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस, अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, फैकल्टी गेस्ट हाउस व कुवि निवास शिमला को भी 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोला जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी