सब इंस्पेक्टर से बेटे को विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित उत्तर प्रदेश के सलेमपुर निवासी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:50 AM (IST)
सब इंस्पेक्टर से बेटे को विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार
सब इंस्पेक्टर से बेटे को विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना सदर थानेसर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित उत्तर प्रदेश के सलेमपुर निवासी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसको दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपित विदेश में भागने की तैयारी में था। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

पुलिस लाइन निवासी सब इंस्पेक्टर रूप चंद ने एसपी को शिकायत दी थी। उनकी शिकायत पर 10 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था।

उसने शिकायत में बताया कि उसके बेटे अंकुर मलिक को कनाडा भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी व जालसाजी की गई है। आरोपितों ने उसके बेटे को आरोपितों ने थाइलैंड के एक होटल में बंधक बनाकर रखा और खाना तक नहीं दिया गया। शिकायत में गांव समानी निवासी अनिल कुमार, सुलतान सिंह व दिल्ली निवासी अमरजीत, अश्वनी, कुमार प्रिस पर 19 लाख रुपये लेने बाद भी उसके बेटे को विदेश ना भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित से उसके दूसरे साथियों के बारे में सुराग लगाने के साथ ठगी की राशि बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी