छठ पूजा : अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अ‌र्घ्य

धर्मनगरी में भी पूर्वांचल के लोग छठ पर्व बड़े भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। महिलाएं पूरी आस्था के साथ व्रत रखे हुए हैं। मंगलवार को छठ पर्व का दूसरा दिन था दूसरे दिन व्रती महिलाएं छठ पर्व की पूजा एवं प्रक्रिया पूरी करने में श्रद्धा से जुटी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 06:51 PM (IST)
छठ पूजा : अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अ‌र्घ्य
छठ पूजा : अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अ‌र्घ्य

फोटो : 17 व 18

- व्रतियों ने आस्था और श्रद्धा के साथ किया खरना

-3 स्थानों पर दिया जाएगा अ‌र्घ्य

-36 घंटे बाद वीरवार सुबह जल और भोजन ग्रहण करेंगे व्रती जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में भी पूर्वांचल के लोग छठ पर्व बड़े भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। महिलाएं पूरी आस्था के साथ व्रत रखे हुए हैं। मंगलवार को छठ पर्व का दूसरा दिन था, दूसरे दिन व्रती महिलाएं छठ पर्व की पूजा एवं प्रक्रिया पूरी करने में श्रद्धा से जुटी रही। व्रतियों ने दूसरे दिन खरना किया। खरना के दिन छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद बनाया जाता है। खरना पर दिन भर व्रत रखा जाता है और रात को प्रसाद स्वरूप खीर ग्रहण किया जाता है। बुधवार को ब्रह्मासरोवर पर दो और पिहोवा में सरस्वती तीर्थ स्थल पर पूजा की जाएगी। यहां लाखों लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है।

श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा से जुड़े सुनील राय, प. अनिल शास्त्री व सरिता देवी ने बताया कि खरना पर पूरा दिन व्रत रखा जाता है। शाम को मिट्टी के ठाकुर और छठ मैया को भोग लगाकर जल व भोजन ग्रहण की। प्रसाद ग्रहण करने का भी विशेष नियम है। जब खरना पर व्रती प्रसाद ग्रहण करता है तो घर के सभी लोग बिल्कुल शांत रहते हैं। मान्यता के अनुसार शोर होने के बाद व्रती खाना खाना बंद कर देता है। साथ ही व्रती प्रसाद ग्रहण करता है तो उसके बाद ही परिवार के अन्य लोग भोजन ग्रहण करते हैं। मंगलवार को कुरुक्षेत्र अर्बन एस्टेट में पूर्वांचल समाज की महिलाओं किरण देवी, पूजा देवी, मंजू देवी, सरिता पंडित, लालशा, सुषमा राय, पुष्टम राय, मनीषा राय, रीना देवी, ममता देवी, गीता देवी, सरिता देवी, विभा ने खरना पूजन किया। खरना के बाद 36 घंटे निर्जला व्रत

इस दिन व्रती सूर्यदेव को प्रसाद चढ़ाने के बाद ही सूर्यास्त के बाद अपना उपवास तोड़ सकते हैं। तीसरे दिन का उपवास दूसरे दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद शुरू होता है। इस दिन गुड़ की खीर खाने के बाद निर्जला व्रत शुरू करते हैं। जो छठ पूजा के समापन तक 36 घंटे तक चलता है। वीरवार सुबह सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद जल और भोजन ग्रहण करते हैं।

छठ महोत्सव पर भजन संध्या व भंडारा

छठ पर्व सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान ने बताया कि 10 नवंबर को ब्रह्मासरोवर स्थित छठ महोत्सव आयोजन स्थल पर भगवान सूर्य नारायण की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके पश्चात सायं सूर्यास्त के समय घाट पर विधि विधान से पूजा की जाएगी। सायं भंडारा लगाया जाएगा और सायं सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी करेंगे। वीरवार को आरती में मुख्यातिथि आवास एवं शहरी विकास केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर होंगे। छठ पूजा पर आयोजित भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा पांडेय, गायक रंगीला भारती, गायिका वंशिका मौर्य और गायक श्याम शंकर सहित अन्य कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं पानीपत के कलाकार अपने ग्रुप के साथी देवी-देवताओं की झांकियों के साथ अनुपम छटा बिखेरेंगे।

आज सुबह करेंगे सूर्य नारायण का यज्ञ

अखिल भारतीय पूर्वांचल समाज सभा के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि पूर्वांचल के लोग ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी घाट की दक्षिण दिशा में कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए सब तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बुधवार सुबह 10 बजे संस्कृत वेद पाठशाला में सूर्य नारायण यज्ञ किया जाएगा। इसमें समाज के लोग आहुति डालेंगे।

chat bot
आपका साथी