ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर अरदास, समर्थकों में खुशी

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जेल से रिहा होने के बाद चारों तरफ खुशी का माहौल रहा। किसी ने गुरुद्वारे में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए अरदास की तो किसी ने लड्डू बांटकर खुशी जताई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:17 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:17 AM (IST)
ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर अरदास,  समर्थकों में खुशी
ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर अरदास, समर्थकों में खुशी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जेल से रिहा होने के बाद चारों तरफ खुशी का माहौल रहा। किसी ने गुरुद्वारे में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए अरदास की तो किसी ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। इसके साथ लाडवा के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी के भी जल्द रिहा होने की उम्मीद जग गई है। वह लाडवा विधानसभा के पहले विधायक थे और जेबीटी भर्ती घोटाले में ओमप्रकाश चौटाला के साथ आरोपित थे।

इनेलो के जिलाध्यक्ष बुटा सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में ओमप्रकाश चौटाला के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अरदास की। इसके बाद गुरुद्वारा के बाहर लड्डू बांटे। बुटा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने जरूरतमंद व्यक्ति को कभी भी नीचे नहीं गिरने दिया। उन्हें जेबीटी की भर्ती के मामले में राजनीति षड़यंत्र के तहत फंसाया गया। ओमप्रकाश चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के नक्शे कदमों पर चले हैं। इस मौके पर रामकुमार एबला, तुनखान, बलकार अजरानाकलां व रामकुमार अढोन मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई पर जताई खुशी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य एवं जन नायक जनता पार्टी की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष डा. जसविद्र खैहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला उनके आदर्श रहे हैं। उन्होंने सदैव प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। उनकी रिहाई से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

इनेलो में नई जान आएगी

संवाद सहयोगी, इस्माइलाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला सजा समाप्त होने की खुशी में इनेलो कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई। इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब वे नई ऊर्जा से लबरेज होंगे।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुरेश कंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए नई किरण का आगाज हो चुका है। वहीं अनाज मंडी में लड्डू बांटते गोलू कंसल ने कहा कि इनेलो में अब नए सिरे से जान आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो को बड़ी राहत मिली है और अब कार्यकर्ता अधिक उत्साह से काम करेंगे। कंसल ने कहा कि पार्टी से जुड़ने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर आनंद, वागेश जिदल, प्रथम कंसल, गुलाब सिंह, राम सिंह मौजूद रहे। वहीं आसपास के गांव अजरावर, जलबेहड़ा, खेड़ी शहिदां, शांति नगर और झांसा में भी इनेलो समर्थकों ने लड्डू बांटे।

chat bot
आपका साथी