पहले दिन 21 यात्रियों ने टिकट लेकर मेमू स्पेशल ट्रेन में किया सफर

रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए जाने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 1240 बजे रवाना हुई। पहले दिन मेमू स्पेशल ट्रेन में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 21 यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया। यह ट्रेन कोरोना के बाद से बंद थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:32 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:32 AM (IST)
पहले दिन 21 यात्रियों ने टिकट लेकर मेमू स्पेशल ट्रेन में किया सफर
पहले दिन 21 यात्रियों ने टिकट लेकर मेमू स्पेशल ट्रेन में किया सफर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए जाने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:40 बजे रवाना हुई। पहले दिन मेमू स्पेशल ट्रेन में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 21 यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया। यह ट्रेन कोरोना के बाद से बंद थी। इसके साथ यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

कोरोना के चलते लॉकडाउन लगते ही 22 मार्च 2020 को ट्रेन बंद कर दी थी। अनलॉक में कुछ ट्रेनें शुरू की गई। अब धीरे-धीरे ट्रेन पटरी पर आने लगी हैं। उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने 31 मार्च को पत्र जारी कर रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से मेमू स्पेशल ट्रेन को पांच अप्रैल से चलाने की झंडी मिली। इसके बाद सोमवार को कुरुक्षेत्र रेलवे की ओर से अनारक्षित टिकट काउंटर खोला गया, जहां से 21 यात्रियों ने एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देकर टिकट ली। इससे रेलवे स्टेशन को 1420 रुपये का राजस्व मिला। मेमू स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से दोपहर 12:40 बजे अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई।

बता दें कि मेमू स्पेशल ट्रेन चलने के बाद कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली यह दूसरी अनारक्षित ट्रेन है। इससे पहले 22 फरवरी से सुबह केडीएम स्पेशल ट्रेन भी अनारक्षित यानी बिना रिजर्वेशन के चल रही है। मेमू पूर्व निर्धारित 28 स्टेशनों पर रुकी

64454 कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन अपने सभी पुराने 28 निर्धारित रेलवे स्टेशनों व हाल्टों पर रुकी। मेमू स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को बडी़ राहत मिली है। दिल्ली डिवीजन की ओर मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने के आदेश मिले थे। मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुई है। पहले दिन 21 यात्रियों ने टिकट काउंटर से टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया।

- केके सिंह, कार्यकारी स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र

chat bot
आपका साथी