रेल रोकने के लिए 18 को थीम पार्क में एकजुट होंगे किसान

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 07:28 AM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 07:28 AM (IST)
रेल रोकने के लिए 18 को थीम पार्क में एकजुट होंगे किसान
रेल रोकने के लिए 18 को थीम पार्क में एकजुट होंगे किसान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोकी जाएगी। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गांवों में प्रचार अभियान चला रखा है। किसान नेता गांवों में पहुंच किसानों को इस दिन कुरुक्षेत्र पहुंचने के लिए न्यौता दे रहे हैं। रेल रोकने से पहले कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के किसान सुबह कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एकत्रित होंगे। किसान यहीं से एकत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचेंगे। किसानों की तैयारी को देखते हुए पुलिस का खुफिया विभाग भी चौकस हो गया है।

गौरतलब है कि आंदोलन को तेज करते हुए किसानों ने 18 फरवरी को रेल रोकने का एलान कर रखा है। इसके लिए 12 बजे से चार बजे तक किसान रेलवे ट्रैक पर डटे रहेंगे। इस दिन के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को न्यौता दिया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र और कैथल के किसानों को रेल रोकने के लिए ही जगह कुरुक्षेत्र में बुलाया जा रहा है। दोनों जिलों के किसानों को सुबह थीम पार्क में एकजुट होने के मैसेज भेजे गए हैं। भाकियू पदाधिकारी भी गांवों में पहुंच थीम पार्क में एकत्रित होने की बात कह रहे हैं। इसके बाद वहीं इस बात का फैसला लिया जाएगा कि रेल रोकने के लिए कुरुक्षेत्र प्लेटफार्म के पास बैठना है या ट्रक पर किसी दूसरी जगह बैठना है। भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्णलाल माजरा ने बताया कि इसके लिए गावों में किसानों को न्यौता दिया जा रहा है। तीन कृषि कानून वापस न लेने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी