जिला परिषद सदस्यों को दी विदाई पार्टी, अधिकारियों के सहयोग की सराहना

कुरुक्षेत्र जिला परिषद का कार्यकाल पूरा होने पर जिप के पूर्व अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने सभी सदस्यों और अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में सभी सदस्यों ने उन्हें सहयोग दिया और उन्होंने सभी के सहयोग से जिला भर में विकास कार्य जारी रखे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:50 AM (IST)
जिला परिषद सदस्यों को दी विदाई पार्टी, अधिकारियों के सहयोग की सराहना
जिला परिषद सदस्यों को दी विदाई पार्टी, अधिकारियों के सहयोग की सराहना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिला परिषद का कार्यकाल पूरा होने पर जिप के पूर्व अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने सभी सदस्यों और अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में सभी सदस्यों ने उन्हें सहयोग दिया और उन्होंने सभी के सहयोग से जिला भर में विकास कार्य जारी रखे। जिप सदस्यों के सहयोग से ही जिला भर के सभी 419 गांवों में जिप की ओर से विकास कार्य करवाने के लक्ष्य पर चलते हुए उन्होंने 325 गांवों में विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि कुरुक्षेत्र जिला परिषद ने जिला भर के 325 गांवों तक पहुंच बनाई हो। जिप की इन्हीं कार्योँ को देखते हुए कुरुक्षेत्र जिप ने देश भर में अव्वल रहते हुए राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया था। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड सभी सदस्यों और अधिकारियों के ईमानदारी से किए गए प्रयासों की बदौलत ही मिला था। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी करोड़ों रुपये की ग्रांट जिप को जारी करने पर धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से गांवों में चल रहे सभी विकास कार्याें को समय पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रताप सिंह, भूषण पाल, पूर्व जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी, राहुल राणा, मान सिंह बचगांवा व जगीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी