पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में ओलिपियन सुरेंद्र पालड़ को किया सम्मानित

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में शुक्रवार को ओलिपियन सुरेंद्र पालड़ को मंडल प्रमुख गुरविद्र पाल सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल प्रमुख गुरविद्र पाल सिंह ने कहा कि भारतीय हाकी टीम में शामिल सुरेंद्र पालड़ और टीम ने देश को जो गौरव के क्षण प्रदान किए हैं उनके लिए संपूर्ण देश उनका आभारी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:00 PM (IST)
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में ओलिपियन सुरेंद्र पालड़ को किया सम्मानित
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में ओलिपियन सुरेंद्र पालड़ को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में शुक्रवार को ओलिपियन सुरेंद्र पालड़ को मंडल प्रमुख गुरविद्र पाल सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल प्रमुख गुरविद्र पाल सिंह ने कहा कि भारतीय हाकी टीम में शामिल सुरेंद्र पालड़ और टीम ने देश को जो गौरव के क्षण प्रदान किए हैं उनके लिए संपूर्ण देश उनका आभारी रहेगा। उन्होंने भविष्य में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि हाकी टीम की उपलब्धि से पूरा देश गदगद है।

उन्होंने कहा कि बैंक सामाजिक सरोकार में भी अहम योगदान रखता है। इसके लिए समय-समय पर गतिनिधियां कराई जाती हैं। हाकी की टीम और देश के खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलिपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। सुरेंद्र पालड़ ने कहा कि भारतीय हाकी टीम टोक्यो ओलिपिक में हर मैच जीत की उम्मीद के साथ उतरी थी। सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसकी बतौलत टीम का प्रदर्शन हर मैच में बेहतर रहा। टीम एक लंबे अरसे बाद देश की झोली में मेडल लेकर आई। उन्होंने बैंक का सम्मान समारोह करने पर आभार जताया।

एलआइसी ने खिलाड़ियों को दिया 10-10 लाख का चेक

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय जीवन बीमा निगम ने टोक्यो ओलिपिक में खेलने वाली महिला हाकी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये के चेक देकर सम्मानित किया। देवी मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एलआइसी करनाल डिविजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विवेक शर्मा व चीफ मैनेजर महिद्र सिंह ने टीम कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर को चेक सौंपे। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विवेक शर्मा ने कहा कि हाकी खिलाड़ियों ने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि राष्ट्रीय खेल हाकी को नई संजीवनी दी है। इस अवसर पर रामपाल, सतनाम सिंह, बूटा सिंह, नीरज साहनी, मनोज सिगला व सुनील चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी