अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की बात को नकारा : ज्वैल सिगला

हरियाणा राइस मिलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक लाडवा अनाज मंडी धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के लाडवा प्रधान अशोक खुराना ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 06:55 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 06:55 AM (IST)
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की बात को नकारा : ज्वैल सिगला
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की बात को नकारा : ज्वैल सिगला

संवाद सहयोगी, लाडवा : हरियाणा राइस मिलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक लाडवा अनाज मंडी धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के लाडवा प्रधान अशोक खुराना ने की। जिसमें एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष हंसराज सिगला व चेयरमैन ज्वैल सिगला मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में मांगों व समस्याओं पर विचार किया और उनका समाधान करवाने के लिए रणनीति भी बनाई गई।

चेयरमैन ज्वैल सिगला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बार मिलिग चार्ज दस रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 15 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस बात को सिरे से नकार दिया। इसके अलावा जीरी की ट्रांसपोटेशन भी राइस मिलर्स ने की थी, इसके बावजूद ट्रांसपोटेशन का पैसा ठेकेदार को दिया जा रहा है। यह नाजायज है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और सबसे ज्यादा इसका शिकार प्रदेश का राइस मिलर हो रहा है। राइस मिलर को अपना पैसा लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दो साल से राइस मिलरों को तिरपाल तक का किराया नहीं मिला है, जबकि किराया देने के लिए स्पष्ट रूप से लिखा गया है। भारतीय खाद्य निगम ने ढाई महीने चावल की डिलीवरी बंद रखी, लेकिन बाद में इसका कसूरवार भी राइस मिलर को माना गया। ढाई महीने के होल्डिग चार्ज भी राइस मिलर से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में सरकार की इस तरह की पोलिसी पर कोई भी राइस मिलर काम नहीं करेगा। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष हंसराज सिगला ने बैठक में सभी राइस मिलर से नए वर्ष के लिए सुझाव मांगे व एकजुट होने की बात कही। इस मौके पर अशोक खुराना, प्रमोद धवन, सुभाष हड़तानियां, विजय जैन, नरेश बंसल, अशोक अग्रवाल, अशोक गोयल व सतविद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी