अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया अनुलोम-विलोम

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में शुरू हुआ। अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग के टिप्स सीखे और इसे अपनी सेहत के लिए अपनाने का फैसला लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:34 AM (IST)
अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया अनुलोम-विलोम
अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया अनुलोम-विलोम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में शुरू हुआ। अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग के टिप्स सीखे और इसे अपनी सेहत के लिए अपनाने का फैसला लिया। शिविर जिला प्रशासन व आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से किया।

एसडीएम अखिल पिलानी ने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाता है और अनुशासन में रहने वाला व्यक्ति देश के विकास में अपना योगदान दे सकेगा। इसलिए देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए। इसी लक्ष्य को लेकर सरकार लोगों को योग करने के प्रति जागरूसक कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों की बदौलत आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा हैं। योग भारत की प्राचीन परंपरा मे शुमार है। आज फिर पूरी विश्व योग पद्धति को अपना रहा हैं। पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश में जिला व उपमंडल स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। आज सभी को योग को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इससे मनुष्य मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल योग रिहर्सल शिविर 20 जून तक पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मासरोवर में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रम इसी स्थान पर किया जाएगा।

योग की क्रियाओं को बारीकी से समझाया

योग प्रोटोकाल रिहर्सल शिविर में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य पाला राम, निरूपमा भट्टी, मनोज कुमार, सचिन चौधरी, रीटा, कमल किशोर व रमेश ने योग की क्रियाएं करवाई। उन्होंने अनुलोम-विलोम, सर्वाइकल से संबंधित योग योग करवाते हुए योग की तकनीकी और श्वास लेने की प्रक्रिया को बारीकी से बताया। उन्होंने कहा कि योग को बड़ी सवाधानी के साथ करना चाहिए। इससे अधिकतर बीमारियों से निजात मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में धारण करके शरीर को स्वस्थ रख सकते है, जब शरीर स्वस्थ होगा तो निश्चित ही मनुष्य देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे पाएगा।

पीटीआइ व डीपीई हुए शामिल

योग रिहर्सल से पहले पीटीआइ व डीपीई को योग का प्रशिक्षण दिया गया है। 85 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। वे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में अलग-अलग जगहों पर लोगों को प्रोटोकोल योग करवाएंगे। इस मौके पर केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी