एनएसओ ने कोरोना काल में बेहतर सेवा करने वालों को किया सम्मानित

एनएसओ (नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन) ने पहला स्थापना दिवस कला कीर्ति भवन में मनाया। जिसमें छह राज्यों व हरियाणा के 12 जिलों से युवाओं ने भाग लिया। सभी युवाओं ने सबसे पहले हवन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:44 PM (IST)
एनएसओ ने कोरोना काल में बेहतर सेवा करने वालों को किया सम्मानित
एनएसओ ने कोरोना काल में बेहतर सेवा करने वालों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एनएसओ (नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन) ने पहला स्थापना दिवस कला कीर्ति भवन में मनाया। जिसमें छह राज्यों व हरियाणा के 12 जिलों से युवाओं ने भाग लिया। सभी युवाओं ने सबसे पहले हवन किया।

मुख्यातिथि हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फौगाट, महावीर गुड्डू, मुकेश जाजी व मुकेश गौड़ रहे। उन्होंने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर, बैज लगाकर व किताब भेंटकर किया गया। अतिथियों ने युवाओं के साथ केक काटकर संस्था का पहला स्थापना दिवस मनाया।

संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र नरवाल ने संस्था के दृष्टिकोण और परियोजनाओं की जानकारी दी। प्रदेशाध्यक्ष जयवीर कुंडू ने एक वर्ष के अंतराल में किए गए सभी कार्यों का ब्योरा दिया व भविष्य में संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की छंटा भी बखूबी देखने को मिली। कलाकारों ने एकल, युगल और समूह हरियाणवी नृत्यों की झलकियां पेश कर खूब तालियां बटोरी। संस्था ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की और संस्था के साथ जुड़कर कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। गत वर्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं को भी यूथ आयकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। हरियाणा के कला संस्कृति को बरकरार रखने के लिए चार कलाकारों को कला रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के साथ कुछ आजीवन व एडवाइजर सदस्य जोड़े गए। संस्था के मुख्य सलाहकार हरमिदर सिंह ने किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से प्रदीप मैहला, बलराज खुंडिया, पंकज शर्मा, हरियाणा से कुलदीप राजा, आकाश शर्मा, सचिन सैनी, इशु जैन, शुभम गुप्ता, प्रवीण कुमार, प्रवीन वर्मा, जितेंद्र तोमर, सविता आर्य, एकता अग्रवाल, विशाल आर्य व राजीव मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी