नप ईओ का तबादला, राजनीतिक गलियारों में उठी गूंज

कुरुक्षेत्र थानेसर नगर परिषद के ईओ रविद्र सिंह कुहाड़ का तबादला कैथल हो गया है। उनकी जगह यहां कैथल ईओ बलबीर सिंह आए हैं। सोमवार को ट्रांसफर आर्डर आने के बाद मंगलवार को ही रविद्र कुहाड़ चार्ज छोड़कर कैथल रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:29 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:29 AM (IST)
नप ईओ का तबादला, राजनीतिक गलियारों में उठी गूंज
नप ईओ का तबादला, राजनीतिक गलियारों में उठी गूंज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर नगर परिषद के ईओ रविद्र सिंह कुहाड़ का तबादला कैथल हो गया है। उनकी जगह यहां कैथल ईओ बलबीर सिंह आए हैं। सोमवार को ट्रांसफर आर्डर आने के बाद मंगलवार को ही रविद्र कुहाड़ चार्ज छोड़कर कैथल रवाना हो गए। वहीं सायं को ईओ बलबीर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। रविद्र कुहाड़ का पिछले दिनों अंबाला भी तबादला हो गया था, लेकिन बाद में उनका तबादला रुक गया था। अब फिर तबादला हो गया है। इस बार उन्होंने बिना किसी देरी के कार्यभार छोड़ दिया और नए स्टेशन की ओर रवाना हो गए। राजनीतिक गलियारों में उनका राजनीतिक पटरी पर न बैठना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

चार दिन पहले बैठक में नप अधिकारियों की लगी थी क्लास

चार दिन पहले ही सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने बैठक के दौरान शहर में निकासी प्रबंधों को लेकर नप अधिकारियों की खूब क्लास लगाई थी और व्यवस्था सुधारने के लिए दो दिन का समय भी दिया था। मगर शहर की स्थिति नहीं सुधरी और सोमवार को बारिश में कई सड़कें जलमग्न हो गई। खुद विधायक सुभाष सुधा सड़कों पर उतरकर लोगों की समस्या का निवारण कराने के लिए काम करते रहे। जाहिर है कि इस बात को लेकर भी सांसद और विधायक अधिकारियों से खफा चल रहे थे। हालांकि इसे सामान्य ट्रांसफर कहा जा रहा है।

सफाई व्यवस्था व निकासी के प्रबंधों पर सबसे पहले काम होगा : ईओ

नए कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि अभी उन्होंने ज्वाइन किया है। शहर में सफाई व्यवस्था और निकासी के प्रबंधों का भी जायजा लिया जाएगा। इन दोनों पर ही सबसे पहले काम किया जाएगा, ताकि शहर में बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति न हो। इसके साथ-साथ शहर में जहां-जहां विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें और भी गति दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी