पलक झपकते ही मिलेगा 100 साल पुराना राजस्व रिकार्ड

अब पलक झपकते ही लोगों के राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेज आंखों के सामने होंगे। इन दस्तावेजों को स्कैन करके आनलाइन कर दिया गया है। इस राजस्व विभाग से संबंधित प्रदेश में 18.50 करोड़ तथा कुरुक्षेत्र के 52 लाख 69 हजार 947 दस्तावेजों को रविवार को आनलाइन कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:41 PM (IST)
पलक झपकते ही मिलेगा 100 साल पुराना राजस्व रिकार्ड
पलक झपकते ही मिलेगा 100 साल पुराना राजस्व रिकार्ड

फोटो संख्या : 19 -खेल मंत्री संदीप सिंह व सांसद नायब सिंह सैनी ने भौतिक रूप में किया आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष का लोकार्पण

-कुरुक्षेत्र के 52 लाख 69 हजार 947 दस्तावेज हुए आनलाइन जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अब पलक झपकते ही लोगों के राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेज आंखों के सामने होंगे। इन दस्तावेजों को स्कैन करके आनलाइन कर दिया गया है। इस राजस्व विभाग से संबंधित प्रदेश में 18.50 करोड़ तथा कुरुक्षेत्र के 52 लाख 69 हजार 947 दस्तावेजों को रविवार को आनलाइन कर दिया गया है। इन दस्तावेजों को कोई भी व्यक्ति आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष से ले सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वर्चुअल तथा खेल मंत्री संदीप सिंह व सांसद नायब सिंह सैनी भौतिक रूप से कुरुक्षेत्र के आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष व हरसक जीआइएस लैब का बटन दबा कर लोकार्पण किया।

खेल मंत्री ने किया अभिलेख कक्ष का अवलोकन

कार्यक्रम में भौतिक रूप से जुड़े खेल मंत्री संदीप सिंह ने आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष व हरसक जीआइएस लैब लोकार्पण होने के बाद नव निर्मित अभिलेख कक्ष का निरीक्षण भी किया। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक से अभिलेख कक्ष का विस्तार से जानकारी हासिल की है। इस दौरान खेल मंत्री लोगों के लिए बनाए स्वागत कक्ष, रिकार्ड रुप का भी अवलोकन किया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र ही अगले चरण में सब तहसीलों, पटवार खानों का रिकार्ड भी स्कैन करके आनलाइन कर दिया जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रही है।

एडीसी ने प्रस्तुत की रिपोर्ट

सांसद नायब सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में डिजिटल लाकर बन कर तैयार हो चुका है। इस डिजिटल लाकर के माध्यम से लोगों को राजस्व रिकार्ड से संबंधित तमाम जानकारी पलक झपकते ही मिल पाएगी। विधायक सुभाष सुधा ने भी वर्चुअल रुप से जुड़कर कहा कि अब कंप्यूटर का युग है। हर कोई एंड्रायड फोन प्रयोग कर रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने मेहमानों का स्वागत कर आनलाइन रिकार्ड की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक धीरज सेतिया, डीआरओ निर्मल दहिया, नायब तहसीलदार जयवीर रंगा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी