ससुरालियों के साथ झगड़े के बाद पुलिस थाना जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

घर पर झगड़े के बाद पुलिस थाना से मदद लेने के लिए निकला युवक हाइवे पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में जान गंवा बैठा। युवक का शव हाइवे पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस मामले की बारीकि से छानबीन में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:40 AM (IST)
ससुरालियों के साथ झगड़े के बाद पुलिस थाना जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
ससुरालियों के साथ झगड़े के बाद पुलिस थाना जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : घर पर झगड़े के बाद पुलिस थाना से मदद लेने के लिए निकले युवक हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मौत हो गई। युवक का शव हाईवे पर खून से लथपथ अवस्था में मिला।

थांदड़ा रोड पर लौहार की दुकान चलाने वाले दुकानदार शमशेर सिंह ने बताया कि उसके बेटे सोहनलाल सोनी की शादी कई साल पहले हुई थी। उसकी एक लड़की भी है। उसकी पुत्रवधू आए दिन घर में कलह रखती थी। शुक्रवार रात को पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पुत्रवधू ने अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके से आए पांच छह लोगों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। मायका वाले लड़ाई झगड़ा कर उसकी पुत्रवधू व पोती को साथ ले गए। उसका बेटा रात को ही पुलिस की मदद लेने के लिए मोटरसाइकिल पर पुलिस थाना के लिए निकला था। उनको कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसका शव हाईवे पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। लोगों ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आती मोटरसाइकिल के साथ हुई। इधर सरपंच संजीव कुमार ने बताया कि दूसरा मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में था। वह मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी हवलदार बलकार सिंह ने बताया कि फरार मोटरसाइकिल सवार का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी