जजपा के नवनियुक्त हलकाध्यक्षों का किया स्वागत

जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त चारों हलकाध्यक्षों का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि चारों हलकों के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब संगठन की मजबूती के काम को तेज किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:59 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:59 AM (IST)
जजपा के नवनियुक्त हलकाध्यक्षों का किया स्वागत
जजपा के नवनियुक्त हलकाध्यक्षों का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त चारों हलकाध्यक्षों का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि चारों हलकों के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब संगठन की मजबूती के काम को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा समाज के सभी वर्गाें को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब यही साथी और अधिक मेहनत से पार्टी के लिए काम करेंगे। शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य एवं युवा जजपा के जिलाध्यक्ष डा. जसविद्र खैहरा ने कहा कि चारों हलकों के अध्यक्ष पिछले लंबे समय से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने चारों हलकाध्यक्षों को फूल मालाएं पहनाई और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र घराड़सी, होशियार सिंह, बबलू काजल, दिलबाग सिंह व सतपाल कुरड़ी मौजूद रहे।

-----

इन्हें मिली है जिम्मेदारी

थानेसर हलके का अध्यक्ष सुनील राणा को बनाया गया है। वह लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। इसी तरह जोगध्यान को लाडवा हलके का अध्यक्ष बनाया गया है। वह पहले भी लाडवा के अध्यक्ष रहे हैं। शाहाबाद हलकाध्यक्ष की जिम्मेदारी जगबीर मोहडी को सौंपी गई है। इसी तरह सरदार गुरलाल सिंह को हलका पिहोवा का अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त हलकाध्यक्षों ने अपनी नियुक्ति पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी